फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: अदालत ने कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Sat, 30 Sep 2023 07:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह पीटीआई, चंडीगढ़

सार

पंजाब कांग्रेस ने खैरा के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताया है, लेकिन सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने इस आरोप का खंडन किया है।
विज्ञापन
सुखपाल खैरा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फाजिल्का जिले की एक अदालत ने 2015 के ड्रग्स मामले में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को शनिवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को दो दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच खैरा को जलालाबाद की अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन


विधायक खैरा को गुरुवार को उनके चंडीगढ़ स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया था। 2015 के ड्रग्स मामले में पुलिस उप महानिरीक्षक स्वपन शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम द्वारा की गई जांच के बाद पंजाब पुलिस ने ये कार्रवाई की था।

यह मामला मार्च 2015 में फाजिल्का के जलालाबाद में दर्ज किया गया था। कथित तौर पर खैरा के करीबी गुरदेव सिंह सहित नौ लोगों पर मामला दर्ज किया गया था और बाद में उन्हें नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत दोषी ठहराया गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने उनके पास से 2 किलो हेरोइन, 24 सोने के बिस्कुट, एक देशी पिस्तौल, एक .315 बोर की पिस्तौल और दो पाकिस्तानी सिम कार्ड बरामद किए थे। बाद में पुलिस जांच के दौरान खैरा का नाम सामने आया।

हालांकि, 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने अतिरिक्त आरोपी के रूप में तलब किए गए खैरा के खिलाफ ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगा दी। उन्हें 2015 के ड्रग्स मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में 2021 में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किया गया था। 2022 में उन्हें जमानत मिल गई। फरवरी 2023 में शीर्ष अदालत ने ड्रग्स मामले में खैरा के खिलाफ समन आदेश को रद्द कर दिया।

विधायक सुखपाल खैरा डेढ़ घंटे बाद ही मुक्तसर जेल से नाभा जेल में रेफर
मुक्तसर। एनडीपीएस एक्ट केस में गिरफ्तार किए गए कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को हाई स्कियोरिटी रीजन के चलते डेढ़ घंटे बाद ही मुक्तसर जेल से नाभा जेल रेफर कर दिया गया। बता दें कि विधायक सुखपाल सिंह खैरा को शनिवार को मुक्तसर की जेल में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखने के लिए लाया गया था लेकिन यहां हाई सिक्योरिटी रीजन के चलते नाभा जेल में रेफर कर दिया गया।

जेल सुपरिटेंडेंट वरुण शर्मा ने बताया कि जलालाबाद पुलिस की ओर से एनडीपीएस एक्ट केस में गिरफ्तार किए गए कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को मुक्तसर की जेल में 14 दिन की न्यायिक हिरासत के लिए लाया गया था। मगर हाई  स्कियोरिटी रीजन के चलते एडीजीपी के आदेशों पर नाभा जेल में भेज दिया गया है। बता दें कि दो दिन पहले जलालाबाद पुलिस की ओर से विधायक खैरा को चंडीगढ़ निवास से सात-आठ साल पुराने एनडीपीएस एक्ट के केस में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें