फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ कांग्रेस नेता ने ही खोला मोर्चा, हाईकमान को लिखा पत्र, लगाया ये आरोप

Sun, 05 Nov 2023 02:03 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि सिद्धू ने पार्टी को प्रमोट करने की जगह सिर्फ अपने आप को ही प्रमोट किया है। उन्होंने कहा कि जो नेता अपने आप को अमृतसर की सेवा के लिए कसमें खाता रहा है, यह भी कहा कि वह अमृतसर छोड़कर नहीं जाएगा। उसने अमृतसर में आवास भी बेच दिया और स्थायी रूप में पटियाला चला गया है।
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ उनकी ही पार्टी के नेता ने मोर्चा खोल दिया है। अमृतसर जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी एडवोकेट गगन भाटिया ने पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस हाईकमान को पत्र लिखा है। एडवोकेट भाटिया ने प्रेस क्लब ऑफ अमृतसर में प्रेसवार्ता भी रखी। मगर वार्ता शुरू होने से पहले ही भाटिया के पास पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग समेत पार्टी के तमाम नेताओं के फोन आना शुरू हो गए। इसके बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता स्थगित कर दी थी।

विज्ञापन


हाईकमान को लिखे पत्र में गगन भटिया ने लिखा कि नवजोत सिंह सिद्धू के कहने पर अमृतसर में किसी भी व्यक्ति को नगर निगम चुनाव का टिकट न दिया जाए। आज तक जितने भी लोगों को पिछले नगर निगम चुनाव में टिकट दिया गया, वह सभी जीतने के बाद आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। जब से सिद्धू पार्टी में आए हैं तब से कांग्रेस में गुटबंदी बढ़ी है। सिद्धू ने पार्टी को प्रमोट करने की जगह सिर्फ अपने आप को ही प्रमोट किया है। उन्होंने कहा कि जो नेता अपने आप को अमृतसर की सेवा के लिए कसमें खाता रहा है, यह भी कहा कि वह अमृतसर छोड़कर नहीं जाएगा। उसने अमृतसर में आवास भी बेच दिया और स्थायी रूप में पटियाला चला गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें