फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: अग्निवीर योजना को खत्म कर देना चाहिए, राहुल गांधी के प्रस्ताव पर बोले कांग्रेस नेता शशि थरूर

Mon, 27 May 2024 03:58 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में एक प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि एनडीए इस बार 400 पार का नारा दे रही है, इसमें 30 से 40 प्रतिशत की गिरावट दर्ज कर लेनी चाहिए। तानाशाही को रोकने के लिए पूरे देश में परिवर्तन की लहर है, मौजूदा सरकार से लोग अब उब चुके हैं। 
विज्ञापन
चंडीगढ़ पहुंचे कांग्रेस नेता शशि थरूर और भूपेश बघेेल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अग्निवीर योजना को खत्म करने के बयान को कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सही बताया। चंडीगढ़ में थरूर ने कहा कि दुनिया में हमारी सेना की प्रतिष्ठा है कि वह बहुत प्रोफेशनल है। जब मैं संयुक्त राष्ट्र में शांति स्थापना के क्षेत्र में काम करता था, तो हर कोई कहता था कि हमारी सेना दुनिया की सर्वश्रेष्ठ सेनाओं में से एक है...हमें इस अग्निवीर योजना को बंद करना चाहिए और सभी को पहले की तरह देश की सेवा करने का मौका देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2014 में सेवक, 19 में चौकीदार और अब 24 में खुदको भगवान बता डाला
चंडीगढ़ में एक प्रेस वार्ता के दौरान थरूर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीओके की बात करते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि कांग्रेस के समय भारत और चीन के बीच 65 पेट्रोलिंग पॉइंट पर जो समझौते हुए थे, उस समय दोनों देश की सेना इन 65 बिंदुओं पर पेट्रोलिंग करती थी और शांति का माहौल था। आज इन 65 पेट्रोलिंग पॉइंट में से 26 पर चीन की सेना का कब्जा है।यह बात जनता को नहीं बताई जाती है। 
थरूर ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री सेवक बनकर आए थे, 2019 में वह चौकीदार बन गए और 2024 में उन्होंने किसी विशेष कार्य करने के लिए धरती पर भेजे जाने का उदाहरण देकर खुदको भगवान बना डाला है।

आम आदमी पार्टी द्वारा आतंकी संगठनों से फंडिंग लिए जाने के एक सवाल पर थरूर ने कहा कि जब पठानकोट में आतंकी हमला हुआ, तब भाजपा ने आईएसआई और पाकिस्तानी सेना को बुलाकर वहां के हालात दिखाए। थरूर ने कहा पीएम मोदी ही केवल पाकिस्तान पर बात करतें है, क्योंकि बीते 10 साल में उन्होंने क्या काम किये यह जनता को बताने के लिए उनके पास कुछ नहीं है।

संविधान बचाने के लिए इंडी गठबंधन हुआ
पूरे देश में कांग्रेस और आप एकजुट होकर लोकसभा चुनाव लड़ रही है, लेकिन पंजाब में यह स्थिति अलग है। इस पर पूछे सवाल पर थरूर ने कहा कि संविधान को बचाने के लिए इंडी गठबंधन हुआ है। अब तक 100 से ज्यादा बार संविधान में बदलाव हो चुके हैं, लेकिन संविधान बदलते समय हमेशा जो भी प्रस्ताव आता था, उसे संसद में लाया जाता था, यहां तक की हर विपक्षी दल के नेता की उस पर राय ली जाती थी। लेकिन अब 400 पार का नारा इसलिए दिया जा रहा है ताकि अगर ऐसा होता है तो सदन में प्रस्ताव लाकर विपक्ष के बिना सहमति के ही संविधान बदला जा सके। कांग्रेस के समय में सदन में 84 प्रतिशत के करीब सदन में प्रस्ताव लाए गए और उन्हें सर्वसम्मति से पास किया गया, जिसमें विपक्ष भी शामिल था। एनडीए ने सदन में केवल 16 प्रतिश प्रस्ताव लाए, उसमें भी विपक्ष की सहमति नहीं ली गई।

पीएम महंगाई और मणिपुर पर बात नहीं करते
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी मंगलसूत्र, मुसलमान के इर्द गिर्द ही बात करते हैं, वह महंगाई और मणिपुर के मुद्दे पर बात करने को तैयार नहीं है। आंकड़ें बताते हैं 19 से 24 साल के युवाओं में 45.4 प्रतिशत की दर से बेरोजगारी है। स्नातक कर चुके युवाओं में 42 प्रतिशत की दर से बेरोजगारी है। इस बीच थरूर ने कहा कि बघेल ने उत्तर प्रदेश का चुनाव में कई सीटों पर दौरा किया था। इस बार उत्तर प्रदेश में भी भाजपा की हालत खस्ता है।

बघेल ने कहा कि राहुल गांधी उस महान नेत्री के पोते हैं जिन्होंने पाकिस्तान के 2 टुकड़े किए। मोदी जी वो व्यक्ति हैं जो बिना बुलाए पाकिस्तान जाते हैं और बिरयानी खाकर आते हैं। अटल जी बस में लाहौर गए थे। मोदी जी वहां के राष्ट्र अध्यक्ष को अपने शपथ ग्रहण में बुलाए थे। इनके संबंध हैं पाकिस्तान से...कांग्रेस के नहीं हो सकते...मोदी जी 10 जन्म ले लें तब भी नेहरू नहीं बन सकते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें