फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकमान ने माना कलह खत्म: राहुल गांधी बोले- पंजाब संकट हल हो गया, रावत ने कहा- 2022 में बनाएंगे सरकार

Fri, 23 Jul 2021 09:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब कांग्रेस में कलह खत्म हो चुकी है। कांग्रेस हाईकमान ने अब यह बात मान ली है। सिद्धू की ताजपोशी के साथ ही पंजाब कांग्रेस में नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। राहुल गांधी ने बयान जारी कर पंजाब संकट के हल होने की बात कही तो वहीं पंजाब के प्रभारी हरीश रावत ने 2022 में पंजाब और 2024 में केंद्र में सरकार बनाने का दावा कर दिया। 
विज्ञापन
राहुल गांधी, नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का पद शुक्रवार को संभाल लिया है। इस बीच राहुल गांधी ने पार्टी के अंदरूनी मतभेदों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। पंजाब में मचे सियासी संकट पर राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब कांग्रेस का विवाद हल हो गया है। नई दिल्ली में संसद भवन के बाहर पत्रकारों से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि ‘पंजाब संकट हल हो गया है।’ 

विज्ञापन


चंडीगढ़ के सेक्टर-15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिह, पार्टी मामलों के प्रभारी हरीश रावत और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़, सांसद प्रताप सिंह बाजवा, परनीत कौर, राजिंदर कौर भट्ठल, लाल सिंह, विजय इंदर सिंगला, भारत भूषण, हरविंदर पाल सिंह हंसपाल, महिंदर सिंह केपी, कुलजीत सिंह नागरा, सुखजिंदर सिंह रंधावा की मौजूदगी में नवजोत सिद्धू ने पदभार संभाल लिया।

अगर अब भी किसी को कोई नाराजगी हुई तो मुझे बताना: हरीश रावत
लंबे अरसे तक चले पंजाब कांग्रेस के विवाद को नवजोत सिद्धू की ताजपोशी के साथ ही पार्टी हाईकमान ने समाप्त मान लिया है। हालांकि शुक्रवार को भी सिद्धू और कैप्टन के बीच तल्खी भरी दूरियां और सांसद प्रताप बाजवा समेत कई नेताओं को नजरअंदाज किए जाने के मुद्दे सुलगते रहे। इस दौरान अपने भाषण में पार्टी मामलों के प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि बड़ी मुश्किल से कांग्रेस फिर से एक हुई है। 
विज्ञापन


अब अगर किसी भी मंत्री, विधायक को कोई नाराजगी है तो वे मेरे पास आकर बात करें, मैं उसे सुलझाने की पूरी कोशिश करूंगा। नहीं तो राहुल गांधी कहेंगे कि आपकी कोई जरूरत नहीं है। रावत ने कहा कि किसी को कोई गिला-शिकवा हो तो वे जरूरत पड़ने पर उसका पक्ष हाईकमान के सामने रखेंगे लेकिन इस तरह अपनी नाराजगी खुले तौर पर इजहार न की जाए, जिसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़े। रावत ने कहा कि सिद्धू और कैप्टन अब मिलकर 2022 में पंजाब में सरकार बनाएंगे और 2024 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें