फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: केजरीवाल-मान पर बरसे नवजोत सिद्धू, कहा-पंजाब व दिल्ली की एक्साइज नीति चोरी और सीनाजोरी है

Thu, 02 Nov 2023 04:26 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला

सार

नवजोत सिद्धू ने कहा कि एक्साइज पालिसी 200 या 300 करोड़़ की नहीं, बल्कि चार हजार करोड़ की है। उन्होंने कहा कि पंजाब में चुनावों के वक्त केजरीवाल ने दावा किया था कि उनकी सरकार बनी, तो पंजाब में 5000 करोड़ की आय बढ़ाई जाएगी। रेते से 20 हजार करोड़ की आय करके खजाना भरने तक की बातें कही गई थीं। लेकिन ऐसा कुछ भी धरातल पर होता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को पंजाब व दिल्ली की आप सरकारों के खिलाफ हमला बोला और एक्साइज नीति पर सवाल खड़े किए। अपनी पटियाला स्थित रिहायश पर आयोजित पत्रकार वार्ता में सिद्धू ने कहा कि दिल्ली में हुई एक्साइज की चोरी बड़ी है और इसको ठीक ठहराने की कोशिश में केजरीवाल सरकार सीनाजोरी कर रही है। 
विज्ञापन


सिद्धू ने आगे कहा कि केजरीवाल की ओर से दावे किए गए थे कि उनकी सरकार में शिक्षण संस्थानों व धार्मिक स्थानों के पास शराब के ठेके नहीं खोले जाएंगे, लेकिन ढाई महीने के बाद ही हर गली-मोहल्ले व हर कोने में शराब बेचनी शुरू कर दी। सिद्धू ने कहा कि अगर पालिसी सही थी, तो फिर वापस न लेते। लेकिन हैरानी की बात है कि यह पालिसी पंजाब में भी लागू कर दी गई। शराब के ठेकेदारों की कमाई बढ़ा दी व सूबे की आय कम कर दी। 

यह भी पढ़ें: पंजाब में भीषण हादसा: ट्रक और तेल कैंटर के बीच पिसी कार, एक बच्चे समेत छह की मौके पर मौत
विज्ञापन


सिद्धू ने कहा कि एक्साइज पालिसी 200 या 300 करोड़़ की नहीं, बल्कि चार हजार करोड़ की है। उन्होंने कहा कि पंजाब में चुनावों के वक्त केजरीवाल ने दावा किया था कि उनकी सरकार बनी, तो पंजाब में 5000 करोड़ की आय बढ़ाई जाएगी। रेते से 20 हजार करोड़ की आय करके खजाना भरने तक की बातें कही गई थीं। लेकिन ऐसा कुछ भी धरातल पर होता नजर नहीं आ रहा है। 
विज्ञापन


सिद्धू ने कहा कि भगवंत मान उनके छोटे भाई हैं। उनसे कोई निजी लड़ाई नहीं है। लेकिन उन्होंने पंजाब से किए वादे पूरे नहीं किए। उन्होंने जितने सवाल किए, उसके जवाब भी नहीं मिले। सिद्धू ने आरोप लगाया कि पंजाब के लोगों के खून-पसीने की कमाई की चोरी हो रही है, जिसके लिए वह हमेशा लड़ाई लड़ते रहे हैं व आगे भी लड़ते रहेंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें