फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: वित्तमंत्री मनप्रीत बादल की मां पंचतत्व में विलीन, सुखबीर बादल ने दिया अर्थी को कंधा

Fri, 20 Mar 2020 12:41 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, बादल(मुक्तसर)
विज्ञापन
अर्थी को कंधा देते हुए सुखबीर बादल व मनप्रीत बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल की माता और पूर्व सांसद गुरदास सिंह बादल की पत्नी हरमिंदर कौर (84) का गुरुवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे निधन हो गया है। उन्हें कैंसर था। हरमिंदर कौर का पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था। बुधवार देर शाम ही उन्हें गांव बादल स्थित निवास पर लाया गया था। 

विज्ञापन


उनका अंतिम संस्कार गांव बादल स्थित श्मशानघाट में देर शाम करीब चार बजे हुआ। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी और अकाली नेताओं ने हरमिंदर कौर को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। साथ ही गुरदास बादल और मनप्रीत बादल का दुख बंटाया।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल भी मनप्रीत बादल के निवास पर मौजूद रहे। सियासत के चलते बेशक दोनों चचेरे भाइयों में रिश्तों की दीवार खड़ी हुई है, मगर इस शोक की घड़ी में सुखबीर बादल भी अपने भाई मनप्रीत के साथ शरीक थे। अर्थी को कंधा देने की रस्म में भी सुखबीर मनप्रीत बादल के साथ दिखे। यहां तक कि बादल निवास से श्मशानघाट तक लेकर जाने वाले शव वाहन में भी सुखबीर-मनप्रीत साथ थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरमिंदर कौर के पार्थिव शव को उनके पुत्र मनप्रीत बादल, सुखबीर बादल और पोते अर्जुन बादल ने मुखाग्नि दी। इस दौरान पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़, कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, ओपी सोनी, भारत भूषण आशु, गुरराज सिंह फत्तनवाला, पंजाब प्रदेश कांग्रेस के महासचिव जगजीत सिंह हनी फत्तनवाला समेत बड़ी गिनती में लोग मौजूद थे।

केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल किसी कारणवश संस्कार मौके न पहुंच सकीं लेकिन उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी चाची के निधन पर गहरे दुख का इजहार किया। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी हरमिंदर कौर के निधन पर ट्वीट कर मनप्रीत बादल परिवार के साथ अफसोस प्रकट किया है। सुबह सुखबीर सिंह बादल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर चाची की मौत पर अफसोस जताया था। 

मनप्रीत बादल की माता के निधन पर पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों ने दुख जताया
पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की माता हरमिंदर कौर के देहांत पर पंजाब के सभी कैबिनेट मंत्रियों ने दुख प्रकट किया है। अपने शोक संदेश में पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह, डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी, कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा, साधु सिंह धर्मसोत, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, चरनजीत सिंह चन्नी, अरुणा चौधरी, रज़िया सुल्ताना, ओम प्रकाश सोनी, राणा गुरमीत सिंह सोढी, सुखजिन्दर सिंह रंधावा, गुरप्रीत सिंह कांगड़, सुखबिन्दर सिंह सरकारिया, बलबीर सिंह सिद्धू, विजय इंदर सिंगला, सुंदर शाम अरोड़ा और भारत भूषण आशु ने कहा कि हरमिंदर कौर के देहांत से परिवार को बड़ी क्षति हुई है। उन्होंने ईश्वर के समक्ष प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें और परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें