पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। आप इसे देखकर मजे ले सकते हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि अभी इस सूची की किसी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है। देखिए इस वायरल सूची में किस उम्मीदवार को कहां से टिकट देने का दावा किया गया है।
ये रही वायरल हुई उम्मीदवारों की सूची
कांग्रेस रैली
1. Capt. Amrinder singh------patiala urban
2. Laal singh-----------------------sanour
3. Hardayal kamboj------------Rajpura
4. Madan lal jalapur-----------Ghanour
5. Deepinder dhillon---------Derabassi
6. Balvir sidhu-----------------Mohali
7. Jagmohan singh------------Kharar
8. Charanjit channi----------Chamkaor sahib
9. Kuljit Nagra----------------Fatehgarh sahib
10. Randeep singh-----------Amloh
11. Sadhu s dharmsot--------Nabha (R)
12. Gurkeerat kotli-----------Khanna
13. Satwinder bitti----------Sahnewal
14. Darshan brar-----------Baghapurana
15. Amrik singh-------------Samrala
16. Lakhvir lakha-----------payal
17. Bharat bhushan-----------Ludhiana (west)
18. Rakesh panday----------Ludhiana (north)
19. Gurikbal kaur-----------nawanshehar
20. Tarlochan singh---------Banga
21. Sundar sham arora-----Hoshiarpur
22. Navtej singh------------Sultanpur lodhi
22. Rana Gurjit singh------Kapurthala
23. Ramanjit sikki---------Khadur sahib
24. Jagbir Brar-------------jallandhar cantt
25. Raj kumar---------------Amritsar (west)
26. Jasvir Dimpa-----------Amritsar (East)
27. Gurchet Bhullar--------Khemkaran
28. Gurmeet sodhi---------Guruharsahai
29. Rani sodhi---------------phagwara
30. Kewal dhillon-----------Barnala
31. Rajia sultana-----------Malerkotla
32. Surjit Dhiman---------Amargarh
33. Deepa singla----------Sangrur
34. Navdeep mokha------sunam
35. Rajinder kaur bhathal---Lehragaga
36. Ranjit bhatti------------Budhlada
37. Ajitinder mofar-------sardulgarh
38. Ajaib bhatti------------bhucho
39. Manpreet badal-----Bathinda(urban)
40. Karan Brar---------------Mukatsar
41. Amrinder singh warring---Giddarbaha
42. Gurmeet khuddian-------Lambi
43. Sunil jakhar--------------Abohar
44. Aruna choudhary--------Dina nagar
44. Gurpreet singh GP------Bassi pathana
45. Brahm mohindra---------patiala (rural)
46. Nirmal singh-------------shutrana
47. Tripat rajinder bajwa----Fatehgarh churian
48. Parminder pinki----------Ferozpur city
49. Fatehjung bajwa---------Qadian
50. Harchand kaur---------mehal kalan
51. Mohd sadique-----------Bhadaur
52. Simarjit barnala---------Dhuri
53. Darshan sidhu------------Dirba
54. Gurpreet kangar--------Rampura phool
55. Makhan singh-----------Bathinda (rural)
अमर उजाला डॉट कॉम इस सूची की पुष्टि नहीं करता। ये मीडिया पर वायरल हुई, इसलिए आपको दिखा रहे हैं।
लिस्ट फर्जी, पाटी ने नही घोषित किया कोई कैंडीडेट: कैप्टन
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
सोशल मीडिया पर कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट रविवार को सियासी हलकों में चर्चा का विषय बनी रही। दिन भर लिस्ट को लेकर कयास लगाए जाते रहे। आखिर शाम को प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्पष्टीकरण देकर अटकलों पर विराम लगाया। कैप्टन ने कहा कि किसी शरारती व्यक्ति ने लोगों को गुमराह करने केलिए उम्मीदवारों की झूठी लिस्ट सोशल मीडिया पर डाली है।
कांग्रेस में उम्मीदवारों के चयन का एक पारदर्शी सिस्टम है। उम्मीदवारों की लिस्ट अभी भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पास है। पार्टी की ओर से तय की गई शर्तों के आधार पर आवेदनों की जांच की जा रही है। एक हफ्ते के अंदर उम्मीदवारों के पैनल हाईकमान को भेज दिए जाएंगे। पहले स्क्रीनिंग कमेटी उनकी जांच करेगी। बाद में आखिरी फैसला सोनिया गांधी की अगुवाई वाली सेंट्रल इलेक्शन कमेटी लेगी।
कैप्टन ने कहा कि जिस व्यक्ति ने यह झूठी लिस्ट डाली है, वह पंजाबी नामों के उच्चारण से भी वाकिफ नहीं है। जब हाईकमान को लिस्ट भेजी जाएगी, इस बारे में सबको जानकारी दी जाएगी। गौरतलब है कि रविवार सुबह सोशल मीडिया पर कांग्रेस के 55 उम्मीदवारों की लिस्ट आई। जिसमें कैप्टन अमरिंदर सिंह, मनप्रीत बादल समेत कई बड़े नेताओं के नाम थे। उसके बाद ही सियासी हलकों में चर्चाएं चलनी शुरू हो गईं।