फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची तैयार, सोनिया का इंतजार

Sun, 14 Sep 2014 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार कांग्रेस चुनाव समिति ने स्क्रीनिंग कमेटी की सूची केआधार पर हरियाणा विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पहली सूची तैयार कर ली है।
विज्ञापन


इसमें 20 उम्मीदवारों का चयन किया गया है, जिसमें पलवल, गुहला चीका, होडल (सुरक्षित), तिगांव, गढ़ी सांपला, रेवाड़ी, तोशाम सहित कुछ अन्य विधानसभा सीटें शामिल हैं।

हालांकि, इस सूची पर राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मुहर लगनी बाकी है। कांग्रेस की पहली सूची अगले सप्ताह के अंत तक जारी होने की संभावना है। क्योंकि सोनिया गांधी अभी विदेश में हैं।
विज्ञापन

कुछ मौजूदा विधायकों के टिकट कटे

विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति की कमान संभाल रहे प्रदेश सरकार के सिंचाई मंत्री कैप्टन अजय यादव ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि पार्टी ने 20 उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप दे दिया है, लेकिन इस पर अंतिम मुहर सोनिया गांधी की लगनी बाकी है। चूंकि वे अमेरिका में हैं, इसलिए उनकी वापसी के बाद सूची की घोषणा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष के आने के साथ ही सभी 90 सीटों के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान क्रमवार कर दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार पहली सूची में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत नौ मंत्रियों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा करीब दो दर्जन अन्य सीटों पर उम्मीदवारों के नाम भी फाइनल कर दिए गए हैं।

पहली सूची में कुछ मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं, जिसे लेकर मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष केबीच तनातनी भी बढ़ गई है। इसी कारण पहली सूची पर अंतिम निर्णय कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में सोनिया गांधी ही करेंगी। पार्टी का कहना है कि कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक 18 या 19 सितंबर को हो सकती है।

15 के बाद संभव है टिकटों का वितरण

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा है कि पार्टी 15 सितंबर के बाद उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी। करीब 15-16 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय हो चुके हैं, कांग्रेस 36 बिरादरी को ध्यान में रखते हुए टिकटों का वितरण करेगी।

पार्टी युवाओं को विशेष तवज्जो देगी। पार्टी का घोषणा पत्र भी फाइनल हो गया है जिसमें सिरसा को विशेष स्थान दिया गया है। तंवर शनिवार को हुडा स्थित अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कौन होगा यह तो पार्टी हाईकमान ही फैसला करेगा। उन्होंने कहा कि टिकटें किसी के कहने से नहीं दी जाएंगी बल्कि स्क्रीनिंग कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार दी जाएगी।

तंवर ने बताया कि उम्मीदवारों को लेकर उन्होंने भी अपनी रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को सौंप दी है। 36 बिरादरी को टिकटों में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

भितरघात करने वालों को स‌बक सिखाएंगे

एक सवाल के जवाब में अशोक तंवर ने कहा कि इस चुनाव में सबसे पहला सबक तो भितरघात करने वालों को सिखाया जाएगा उनके साथ भी लोकसभा चुनाव में भितरघात हुआ था।

उन्होंने दावा किया कि सिरसा शहर के विकास में उनका अहम योगदान है और आगे भी जारी रहेगा। बेगू रोड के सवाल पर कहा कि पहले यह सड़क तारकोल की बननी थी पर अब सीसी से बनाई जानी है इस कारण देरी हुई।

चुनाव आयोग के अधिकारी कर रहे हैं बेहतर काम
प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि चुनाव आयोग के अधिकारी बेहतर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज से ही सिंगल विंडो सिस्टम शुरू किया है और ऐसे में उन्होंने आयोग से हेलीकॉपटर की इजाजत मांगी तो एक घंटे में ही इजाजत दे दी।

चुनाव आयोग के अधिकारियों की इस तत्परता पर उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि चुनावों तक ऐेसे ही काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हम भी आयोग के दिशा निर्देशन के अनुसार चलने के लिए अपने उम्मीदवरों से आह्वान करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें