फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: कांग्रेस के प्रत्याशी सुखपाल सिंह खैरा का तंज, कहा- प्रदेश की सरकारी नौकरियां गैर पंजाबियों को क्यों

Sun, 19 May 2024 03:10 PM IST
नवीन दलाल सुशील कुमार, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)

सार

पंजाब के कांग्रेस के प्रत्याशी सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल व मुख्यमंत्री भगवंत मान किसी साजिश के तहत पंजाब की जनसांख्यिकीय तस्वीर को बदलना चाहते हैं। पंजाब से करीब 70 लाख लोग पहले ही विदेश चले गए हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रत्याशी सुखपाल सिंह खैरा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की सरकारी नौकरिया, गैर पंजाबियों को देने का हवाला देकर कांग्रेस के प्रत्याशी सुखपाल सिंह खैरा ने आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को घेरा है। खैरा ने दावा किया है कि पंजाब की सरकारी नौकरी तो हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और हिमाचल के लोगों को दी जा रही है। जबकि हिमाचल में तो 52 साल पहले गैर हिमाचली को नौकरी व जमीन नहीं देने का कानून बना हुआ है।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल व मुख्यमंत्री भगवंत मान किसी साजिश के तहत पंजाब की जनसांख्यिकीय तस्वीर को बदलना चाहते हैं। पंजाब से करीब 70 लाख लोग पहले ही विदेश चले गए हैं और यदि बाहरी राज्यों से लोगों का आगमन जारी रहा तो पंजाब में पंजाबियों की संख्या कम हो जाएगी। जबकि 2023 में उन्होंने पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा को इस संबंधी एक प्रस्ताव दिया था। जिसमें पंजाब की नौकरी, पंजाब के नौजवान को मिले। पंजाब की जमीन पर पंजाब के लोगों का अधिकार हो। उन्होंने कहा कि इस क़ानून को बनवाने के लिए जनता के सहयोग की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा करके आप पार्टी पंजाबियत को खत्म करना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें