चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) ने एक वर्षीय एलएलएम के द्वितीय सेमेस्टर, मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम जारी कर दिया है। इन कक्षाओं में सैकड़ों विद्यार्थी हैं, जो रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। पीयू बाकी के परिणाम भी जल्द ही जारी करने की बात कर रही है।