फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब चुनाव: कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल का आरोप- केंद्र की मोदी सरकार वादे के अनुसार रोजगार पैदा करने में रही विफल

Sat, 05 Feb 2022 11:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह पीटीआई, चंडीगढ़

सार

पंजाब चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार करने पहुंचे गुजरात के कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने दावा किया कि पंजाब में कांग्रेस फिर से भारी बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। साथ ही मोदी सरकार को रोजगार के मुद्द पर भी घेरा।
विज्ञापन
हार्दिक पटेल (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विधानसभा चुनावों में पंजाब दौरे पर गए गुजरात के कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने केंद्र की मोदी सरकार पर रोजगार देने में विफल होने का आरोप लगाया है। उन्होंने शनिवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार 2014 में किए गए वादे के अनुसार नौकरियां पैदा करने में विफल रही है और जिससे युवाओं का जीवन बर्बाद हो रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार की नौकरियों में 60 लाख पद रिक्त हैं, लेकिन भर्तियां नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हर साल दो करोड़ नौकरियां पैदा करने का वादा किया था, लेकिन देश में बेरोजगारी बढ़ रही है। सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए देश में अब तक सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर्ज की गई है।

पटेल ने कहा कि भाजपा 2014 में अच्छे दिन आएंगे के नारे के साथ केंद्र में सत्ता में आई थी, लेकिन केंद्र सरकार युवाओं के जीवन को बर्बाद कर रही है। अगर देश के युवा नौकरी की मांग करते हैं तो उन्हें पीटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि केवल कांग्रेस ही पंजाब को प्रगति के पथ पर ले जा सकती है और विश्वास जताया कि कांग्रेस भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।

भाजपा शासित राज्यों में बेरोजगारी अधिक

हार्दिक पटेल ने दावा किया कि भाजपा शासित राज्यों में बेरोजगारी अधिक है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गुजरात, गोवा और मध्य प्रदेश सहित अन्य भाजपा शासित राज्यों में बेरोजगारी बहुत अधिक है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विभाजनकारी राजनीति कर रही है वहीं कांग्रेस कांग्रेस रोजगार, शिक्षा और सुशासन प्रदान करने की बात कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें