फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह की हालत स्थिर, पीजीआई में बेटी कर रही है देखभाल

Sat, 05 Jun 2021 01:05 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

मिल्खा सिंह को गुरुवार दोपहर हालत बिगड़ने पर पीजीआई के कोविड अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मिल्खा सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पद्मश्री मिल्खा सिंह की हालत स्थिर बनी हुई है। पीजीआई से मिली जानकारी के अनुसार उनकी बेटी मोना अभी पीजीआई में है और डॉक्टरों ने उन्हें मिल्खा सिंह की स्थिति के बारे मे अवगत कराया है। उनकी बेटी मोना लगातार डॉक्टरों के संपर्क में हैं। मिल्खा सिंह का इलाज कर रहे डॉक्टरों के अनुसार वे ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। उन्होंने सुबह हल्का नाश्ता भी किया है। वे खुद मूवमेंट भी कर रहे हैं।मिल्खा सिंह को गुरुवार दोपहर हालत बिगड़ने पर पीजीआई के कोविड अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया था।

विज्ञापन

हालांकि उनकी पत्नी और भारत की पूर्व वॉलीबॉल कप्तान निर्मल कौर की हालत बिगड़ गई है। पीजीआईएमईआर ने बयान में कहा कि मिल्खा सिंह गुरुवार की तुलना में बेहतर हैं। गुरुवार को उन्हें ऑक्सीजन स्तर में गिरावट के बाद अस्पताल में लाया गया था।


पीजीआईएमईआर के आधिकारिक प्रवक्ता प्रो. अशोक कुमार ने कहा, 'उनके चिकित्सीय मानकों के आधार पर उनकी हालत कल की तुलना में आज बेहतर और स्थिर है।' कुमार ने कहा कि पीजीआईएमईआर में तीन डॉक्टरों की टीम मिल्खा सिंह की कड़ी निगरानी कर रही है। मिल्खा की 82 वर्षीय पत्नी निर्मल फोर्टिस अस्पताल के आईसीयू में है और उनकी हालत खराब हो गई है। अस्पताल ने कहा, 'निर्मल कौर की हालत बिगड़ गई है और आक्सीजन की जरूरत बढ़ गई है।'
विज्ञापन


इससे पहले दिन में, मिल्खा के बेटे जीव मिल्खा सिंह ने भी कहा कि उनके पिता की स्थिति स्थिर हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शुक्रिया किया, जिन्होंने फोन कर के मिल्खा सिंह की स्थिति का जायजा लिया था। जीव ने ट्वीट में लिखा, 'अपने व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकाल कर फोन पर मेरे पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद।' मोदी ने शुक्रवार को मिल्खा से बात की और उम्मीद जताई कि प्रतिष्ठित पूर्व एथलीट 'टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले एथलीटों को आशीर्वाद और प्रेरित करने' के लिए जल्द ही वापस आएंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें