शहर के सरकारी स्कूलों में कांट्रैक्ट कंप्यूटर शिक्षक और डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने अपनी मांगों को लेकर शिक्षा विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
सोमवार को 100 के करीब शिक्षकों ने सेक्टर-17 प्लाजा में कंप्यूटर शिक्षकों के समर्थन में स्गिनेचर कैंपेन चलाया। सैकड़ों शहरवासियों ने कंप्यूटर शिक्षकों के समर्थन में हस्ताक्षर किए।
कंप्यूटर शिक्षकों का कहना है कि कई सालों से नियुक्ति के बावजूद उन्हें न तो समय पर वेतन दिया जाता है और न ही एसएसए और कांट्रैक्ट शिक्षकों की तरह वेतन में बढ़ोतरी की जाती है।
शिक्षकों ने प्लाजा में कैंडल मार्च भी किया। एक शिक्षिका ने कहा कि कंप्यूटर टीचर्स को सर्दी और गरमी की छुट्टियों का वेतन भी नहीं मिलता है।