फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर मार्केट जाने से पहले यहां पढ़ लें

Tue, 04 Nov 2014 12:19 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन खरीदारी में धांधली का आरोप लगाते हुए मंगलवार को चंडीगढ़, हिमाचल और पंजाब की सभी कंप्यूटर मार्केट बंद रहेंगी। तीनों राज्यों की कंप्यूटर एसोसिएशन मंगलवार को सेक्टर 20 स्थित कंप्यूटर मार्केट में इकट्ठा होंगी और गवर्नर शिवराज पाटिल को ज्ञापन सौंपेंगी।
विज्ञापन


चंडीगढ़ कंप्यूटर एसोसिएशन के प्रधान नरेश गर्ग उर्फ बॉबी ने आरोप लगाया कि छह अक्टूबर से ऑनलाइन कंपनियों ने धोखाधड़ी शुरू की है। इससे व्यापारियों को नुकसान हो रहा है और चंडीगढ़ प्रशासन व ग्राहकों को भी घाटा सहना पड़ रहा है। ऑनलाइन शॉपिंग से चंडीगढ़ को वैट नहीं मिल रहा।

उन्होंने बताया कि कर्नाटक सरकार ने पिछले हफ्ते ऑनलाइन कंपनियों पर टैक्स लगा दिया है। उन्होंने मांग की है कि चंडीगढ़ प्रशासन भी ऐसा कोई कदम उठाए। गर्ग ने बताया कि सात नवंबर को देशभर के डीलर दिल्ली में इकट्ठा होंगे और प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें