अभिनेता सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान के खिलाफ अब लोकायुक्त के पास शिकायत दी गई है। इसमें 10 साल पहले उनके नाम पर बंदूक का लाइसेंस जारी करने को गैरकानूनी बताया गया है।
शिकायत में कहा गया है कि उस समय सोहा की उम्र 18 साल ही थी, जबकि इस लाइसेंस के लिए 21 साल की उम्र होनी चाहिए। इस बंदूक से उनके पिता ने 10 साल पहले काला हिरण का शिकार किया था।