फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री हुड्डा के 20 से ज्यादा ठिकानों पर सीबीआई का छापा

Sat, 03 Sep 2016 12:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
20 से ज्यादा ठिकानों पर सीबीआई की तरफ से छापेमारी
विज्ञापन
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दिल्ली, पंचकूला समेत 20 से ज्यादा ठिकानों पर सीबीआई की तरफ से छापेमारी जारी है। 
विज्ञापन


मानेसर भूमि घोटाले को लेकर छापेमारी हुई है। बताया जा रहा है कि गुड़गांव, पंचकूला, चंडीगढ़, दिल्ली, रोहतक समेत 20 जगहों पर छापेमारी चल रही है। हुड्डा के चंडीगढ़ में हरियाणा निवास पर स्थित फ्लैट पर सीबीआई के चार अधिकारी दस्तावेज खंगाल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हूड्डा का फिलहाल कोई आता पता नहीं है।

रोहतक में पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा की कोठी पर पहुंची सीबीआई टीम। कोठी में घुसने नहीं दिया। इसके बाद टीम कैंप कार्यालय पहुंची, लेकिन यहां भी इंट्री नहीं हुई। फिर टीम ने जींद रोड स्थित फार्म हाउस का रूख किया।
विज्ञापन


टीम अभी भी रोहतक शहर में ही है और उनके पूर्व प्रधान सचिव रहे एमएल तायल व पूर्व ओएसडी छत्तर सिंह चौहान व रणसिंह मान के ठिकानों पर भी छापामारी चल रही है।
विज्ञापन

इनकम टैक्स के अधिकारी भी शामिल है सीबीआई की टीम में

भूपेन्द्र सिंह हुड्डा - फोटो : ANI
रोहतक में हुड्डा आवास पर छापामारी करने पहुंची चंडीगढ़ से सीबीआई की टीम के साथ इनकम टैक्स के अधिकारी भी है। दो टीमों ने छापामारी की है।

क्या है मानेसर घोटाला?

बता दें कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल के दौरान मानेसर में करीब 912 एकड़ जमीन के अधिग्रहण के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। लेकिन हरियाणा सरकार से पहले डीएलएफ और कुछ निजी बिल्डरों ने किसानों से संपर्क साधकर जमीन ले ली थी, जिसके बाद हरियाणा सरकार ने इस अधिसूचना को रद्द कर दिया।

 अधिसूचना रद्द करने से नाखुश किसान सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए थे। राज्य में बीजेपी सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिए थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें