फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक केंद्रों का उद्घाटन, लोगों के विरोध के बाद बस्सी का यूटर्न

Sun, 24 Jul 2016 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ के मेयर अरुण सूद अपने टीम सदस्यों के साथ
विज्ञापन
सेक्टर-18 और 19 के नवनिर्मित सामुदायिक केंद्र के उद्घाटन मामले में लोगों के विरोध के बाद बस्सी ने यूटर्न ले लिया। अब केंद्रों का उद्घाटन मेयर अरुण सूद करेंगे। पार्टी पदाधिकारी और रेजिडेंट्स के विरोध के कारण कांग्रेस पार्षद मुकेश बस्सी ने अब इस पर सहमति जता दी है। 30 जुलाई को सेक्टर-18 और 31 जुलाई को सेक्टर-19 के कम्युनिटी सेंटर का उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को मेयर और कांग्रेस पार्षद मुकेश बस्सी ने मौके का जायजा लेकर उद्घाटन की तारीख तय करने का फैसला लिया था। मेयर अरुण सूद और चीफ इंजीनियर एनपी शर्मा मौके पर पहुंचे लेकिन कांग्रेस पार्षद गैरहाजिर रहे। इस दौरान वहां रेजिडेंट्स और सीनियर सिटीजन ने मुकेश बस्सी के खिलाफ नारेबाजी भी की। रेजिडेंट्स ने मेयर से कहा कि वह वार्ड पार्षद की मौजूदगी में उद्घाटन नहीं करवाना चाहते हैं। चुनाव के बाद पार्षद बस्सी वार्ड में दिखाई नहीं दिए।

कांग्रेस पार्टी का आदेश था कि मेयर से वार्ड पार्षद अपने इलाकों में विकास कार्यों का उद्घाटन नहीं करवाएंगे। वह पार्टी का आदेश मान रहे थे। लेकिन कांग्रेस के पदाधिकारी ही जब पार्टी का निर्णय नहीं मान रहे हैं तो वह क्या कर सकते हैं। पार्टी के एक पदाधिकारी ही मेयर से कम्युनिटी सेंटरों का उद्घाटन करवाना चाहते है। ऐसे में मैं भी उद्घाटन के लिए मेयर का स्वागत करता हूं। समारोह में आने का निर्णय बाद में करूंगा।
विज्ञापन

- मुकेश बस्सी, कांग्रेस पार्षद

मैं शुक्रवार को कम्युनिटी सेंटर का जायजा लेने गया था। वहां पर सीनियर सिटीजन और कुछ निवासियों ने  कांग्रेस पार्षद के खिलाफ रोष जाहिर किया। लोगों की मांग पर 30 जुलाई को सेक्टर-18 और अगले दिन सेक्टर-19 के सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन किया जाएगा। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्षद मुकेश बस्सी को भी बुलाया जाएगा।
- अरुण सूद, मेयर

मुझे मामले की जानकारी नहीं है। बस्सी से बात करके ही वह कुछ कह सकता हूं।
- प्रदीप छाबड़ा, कांग्रेस अध्यक्ष

मेरा पार्षद से कोई विरोध नहीं है। एरिया के सीनियर सीनियर सिटीजन और रेजिडेंट्स ने बैठक कर निर्णय लिया है कि वह वार्ड पार्षद से सामुदायिक केंद्रों का उद्घाटन नहीं करवाना चाहते।
विज्ञापन

- सुनील चोपड़ा, अध्यक्ष, सेक्टर-18 रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें