फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: लाल डोरे के बाहर पानी कनेक्शन देने की तैयारी, कमेटी की रिपोर्ट पर प्रशासन की मंजूरी जरूरी

Mon, 06 Nov 2023 01:15 PM IST
निवेदिता वर्मा रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

वर्ष 2021 में नगर निगम की सदन की बैठक में लाल डोरे के बाहर के घरों को पानी का कनेक्शन देने का प्रस्ताव पास हो गया था लेकिन प्रशासन ने मंजूरी नहीं दी। अधिकारियों ने कारण बताया कि पानी का कनेक्शन प्रशासन द्वारा मंजूर किए गए वॉटर बायलॉज के तहत दिए जाते हैं। लाल डोरे के बाहर पानी का कनेक्शन देने से बायलॉज रोकते हैं।
विज्ञापन
water Tap
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में पिछले कई वर्षों से लाल डोरे के बाहर रहने वाले लोगों को पानी का कनेक्शन देने का मामला लटका हुआ है। पिछले सदन की बैठक में आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने एक कमेटी बनाई थी और कानूनी पहलू की जांच करने के आदेश दिए थे। अब कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। सुझाव दिया है कि फिरनी के अंदर पानी का कनेक्शन दिया जा सकता है।

विज्ञापन


कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि लाल डोरा और एक्सटेंडेड लाल डोरा के बीच जितनी भी आबादी है, उन्हें पानी का कनेक्शन दिया जा सकता है। एक्सटेंडेड लाल डोरा तक के घर आबादी की श्रेणी में आती है, जिसे कई लोग फिरनी भी कहते हैं। कमेटी ने सुझाव दिया है कि यहां तक रहने वाले लोगों को पानी का कनेक्शन दे सकते हैं। हालांकि नियमों के अनुसार एक्सटेंडेड लाल डोरा के भी बाहर अगर कोई व्यक्ति अपने खेत की रखवाली के लिए वहां छोटा सा घर बनाकर रह रहा हो तो भी उसे पानी का कनेक्शन दिया जाना चाहिए। गांवों में भी ऐसा होता है। 

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ की हवा खराब: पड़ोसी राज्यों में पराली जलने से 272 पर पहुंचा एक्यूआई, चेतावनी-अभी और बिगड़ेंगे हालात
विज्ञापन


पक्ष में नहीं है प्रशासन
कमेटी के इस सुझाव से कई लोगों की समस्या हल हो सकती है। हालांकि राह अभी भी आसान नहीं है, क्योंकि कमेटी की रिपोर्ट सदन में पेश की जाएगी। मंजूरी के लिए सेक्रेटरी लोकल गवर्नमेंट को भेजा जाएगा। अगर वो मंजूरी देते हैं तो ही इसे लागू किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार प्रशासन अभी भी इसके पक्ष में नहीं है। इसलिए पहले भी इस प्रस्ताव को खारिज किया जा चुका है।

निगम ने 2021 में ही पास कर दिया था प्रस्ताव
वर्ष 2021 में नगर निगम की सदन की बैठक में लाल डोरे के बाहर के घरों को पानी का कनेक्शन देने का प्रस्ताव पास हो गया था लेकिन प्रशासन ने मंजूरी नहीं दी। अधिकारियों ने कारण बताया कि पानी का कनेक्शन प्रशासन द्वारा मंजूर किए गए वॉटर बायलॉज के तहत दिए जाते हैं। लाल डोरे के बाहर पानी का कनेक्शन देने से बायलॉज रोकते हैं। इसके जवाब में लोग बिजली का कनेक्शन होने और सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हैं। इस असमंजस की वजह से ही आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने 17 अक्टूबर को अतिरिक्त आयुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया था। इसमें संयुक्त आयुक्त-दो, चीफ इंजीनियर, पब्लिक हेल्थ के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर और नगर निगम के लॉ ऑफिसर को सदस्य बनाया गया था। कमेटी ने लाल डोरे के बाहर पानी का कनेक्शन देने के कानूनी पहलुओं की जांच करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन


फ्लोर पर बैठ गए थे हरदीप सिंह 
17 अक्टूबर को हुई सदन की बैठक में लाल डोरे के बाहर पानी का कनेक्शन देने की मांग को लेकर काफी हंगामा हुआ था। शिरोमणि अकाली दल के पार्षद हरदीप सिंह हाथ में एक बैनर लिए सदन के फ्लोर पर बैठ गए, जिसमें लिखा था कि चंडीगढ़ के असली मालिक, जो गांव में रहते हैं उन्हें पानी का कनेक्शन कब मिलेगा। वार्ड नंबर-1 की पार्षद जसविंदर कौर ने कहा था कि उनके वार्ड में चार गांव पड़ते हैं। काफी लोग लाल डोरा से बाहर रहते हैं, जिनके पास बिजली का कनेक्शन है लेकिन पानी का नहीं है। वो लोग पिछले कई वर्षों से बेहद परेशान हैं। प्रशासन को उनकी बातें सुननी चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें