फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नल मनप्रीत सिंह: पंचतत्व में विलीन हुए शहीद मनप्रीत, बेटे ने पापा जय हिंद के नारे के साथ दी मुखाग्नि

Fri, 15 Sep 2023 03:15 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)

सार

Anantnag Encounter:  पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने शहीद को श्रद्धांजलि दी और परिवार को सांत्वना दी। पंजाब के मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा और मंत्री अनमोल गगन मान भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। 
विज्ञापन
पिता को सैल्यूट और मुखाग्नि देता सात साल का बेटा कबीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनंतनाग में शहीद हुए कर्नल मनप्रीत सिंह का उनके पैतृक गांव भड़ौजियां में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान हजारों लोग इस बलिदानी को अंतिम नमन करने पहुंचे। शहीद के भाई संदीप सिंह ने उनके बेटे कबीर के साथ मुखाग्नि दी। इससे पहले शहीद के बेटे ने जय हिंद का नारा लगाया।
विज्ञापन


पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने शहीद को श्रद्धांजलि दी और परिवार को सांत्वना दी। पंजाब के मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा और मंत्री अनमोल गगन मान भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।  कर्नल मनप्रीत के मासूम बेटे ने आर्मी की ड्रेस पहनकर अपने पिता को सैल्यूट किया। इस दौरान एसपी डॉक्टर संदीप गर्ग और डीसी आशिका जैन समेत आला अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित भी गांव पहुंचने वाले हैं। अपने सपूत को आखिरी श्रद्धांजलि देने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा है।



हर आंख नम है। शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह अमर रहे और भारत माता की जय के नारों से पूरा गांव गूंज रहा है।



शहीद कर्नल के अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी हो चुकी है। सेना के अधिकारियों ने भी गांव में पहुंचकर श्मशान घाट को जाते रास्ते और श्मशान घाट का दौरा किया। शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए खरड़ की विधायक और मंत्री अनमोल गगन मान के आने की संभावना भी है। 

यह भी पढ़ें: एक थे कर्नल मनप्रीत: जिद, जज्बा और जुनून की मिसाल... सिख लाइट इन्फेंट्री में भर्ती का किस्सा जानते हैं आप



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें