बाइक सवार तीन नौजवान होशियारपुर से फगवाड़ा आ रहे थे। जगजीतपुर के नजदीक जेसीबी के साथ उनकी टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवकों को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उन दोनों की भी मौत हो गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
फगवाड़ा- होशियापुर रोड पर गांव जगजीतपुर के निकट जेसीबी मशीन-मोटरसाइकिल के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। मृतक युवकों की पहचान रोहित, आकाश व मनोज तीनों निवासी गोविंदपुरा फगवाड़ा के रूप में हुई है। थाना रावलपिंडी पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी सिविल अस्पताल फगवाड़ा के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
थाना रावलपिंडी के एसएचओ लाभ सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि फगवाडा-होशियारपुर रोड पर गांव जगजीतपुर के निकट एक जेसीबी मशीन व मोटरसाइकिल में जबरदस्त टक्कर हुई है, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जब मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि टाइल पत्थर का काम करने वाले तीन मजदूर होशियारपुर से एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे थे तो इनकी फगवाड़ा से जगजीतपुर की तरफ जा रही जेसीबी मशीन के साथ आमने सामने टक्कर हो गई, जिसमें यह तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो युवकों को सिविल अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। एसएचओ लाभ सिंह ने बताया कि जेसीबी चालक घटनास्थल से फरार हो गया जबकि उसकी जेसीबी कब्जे में ले ली गई है और उसके खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हादसों के कारणों की जांच की जा रही हैं।
विज्ञापन
वहीं हादसे के शिकार हुए युवकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा कि हादसे का कारण बने जेसीबी चालक को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। वही प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना जबरदस्त था कि मोटरसाइकिल सवार युवकों को संभलने का मौका ही नहीं मिला।