फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission 2024: इस बार 100 प्रतिशत पोलिंग स्टेशन सीसीटीवी कैमरों से होंगे लैस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी नजर

Wed, 20 Mar 2024 01:19 PM IST
निवेदिता वर्मा राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कैमरों के जरिए पोलिंग स्टेशन पर होने वाली हर गतिविधि की जानकारी आयोग के पास पहुंचेगी। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए 24 हजार 433 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जिन पर ये कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
ईवीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव 2024 में पहली बार 100 प्रतिशत पोलिंग स्टेशनों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा। चुनाव आयोग की तरफ से इसकी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों की मदद से कंट्रोल रूम के जरिए नजर रखी जाएगी। 2019 लोकसभा चुनाव में 50 प्रतिशत पोलिंग स्टेशनों को ही कवर किया गया था, लेकिन इस बार आयोग ने सभी स्टेशनों पर सीसीटीवी लगाने का फैसला लिया है।

बता दें कि पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए 24 हजार 433 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जिन पर ये कैमरे लगाए जाएंगे। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि लोकसभा चुनाव में पहली बार वह सभी बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगा रहे हैं, जबकि 2022 विधानसभा में सभी जगहों पर ये कैमरे लगाए गए थे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कैमरों के जरिए पोलिंग स्टेशन पर होने वाली हर गतिविधि की जानकारी आयोग के पास पहुंचेगी, जो सुरक्षा के लिहाज से भी जरूरी है। मतदान के दिन इसकी लाइव वेब कॉस्टिंग भी की जाएगी और वह मतदान के दिन सभी केंद्रों पर चुनाव प्रक्रिया को लाइव देख सकेंगे। सुरक्षा के चलते ही आयोग की तरफ से ये कदम उठाया गया है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना को कम किया जा सके। साथ ही उम्मीदवारों को भी पूरा भरोसा दिलाया जा सके।

मंत्रियों को आम उम्मीदवारों की तरह मिलेगी सुरक्षा
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एक सवाल के जवाब में साफ किया है कि जो भी मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं, उन्हें आम उम्मीदवारों की तरह ही सुरक्षा दी जाएगी। सारे उम्मीदवार को सुरक्षा मानकों के हिसाब से सुरक्षा देने का फैसला लिया गया है। इसमें किसी भी तरह की कोई भेदभाव नहीं है। हालांकि ऐसे स्पैशल केसों में जहां संबंधित उम्मीदवारों को कोई खतरा है, उस संबंध में कमेटी की तरफ से फैसला लिया जाता है। इस समय आम आदमी पार्टी ने अपने पांच मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतारा है।

उन्होंने बताया कि 10 जिलों इंटर स्टेट नाकों पर पहली बार सीसीटीवी लगाए गए हैं। ऐसे 99 नाके लगाए गए हैं। पाकिस्तान सीमा के साथ लगते जिलों में भी ये व्यवस्था की गई है। इन पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है। बताया कि राज्य चार लाख असला लाइसेंस धारक है, जिनको अपने अपने हथियार पुलिस को जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें