फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में जमीन के कलेक्टर रेट बढ़े, यहां जानें नए रेट

Wed, 01 Apr 2015 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कलेक्टर की ओर से वर्ष 2015-16 के कृषि, रिहायशी एवं व्यावसायिक जमीन के नए कलेक्टर रेट निर्धारित किए गए हैं। इनमें सेक्टर सात-आठ सहित अन्य सेक्टरों में कलेक्टर रेट में प्रति वर्गमीटर एक हजार रुपये तक बढ़ोतरी की गई है, जबकि कॉमर्शियल के रेट्स में बढ़ोतरी नहीं की गई है। छोटे कारोबारियों को राहत देते हुए सभी सेक्टरों के इंटरनल रोड्स पर दुकान, एससीओ और बूथों के लिए कलेक्टर रेट में 10 फीसदी तक कमी की गई है। कालका क्षेत्र में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जबकि रायपुररानी, मोरनी, बरवाला में कलेक्टर रेट पांच फीसदी तक बढ़ाए गए हैं। जिला राजस्व अधिकारी कै.विनोद शर्मा ने बताया कि एमडीसी के अधिकतर इलाकों में कलेक्टर रेट में सर्वाधिक पांच हजार रुपये प्रति वर्गमीटर तक की कमी की गई है। रेट में मामूली बढ़ोतरी या कुछ जगह पर कमी की वजह कुछ महीने से प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री में आई कमी बताई जा रही है। नई दरें एक अप्रैल से लागू होंगी।
विज्ञापन


सेक्टर---------------------------2014-15-------------2015-16
सेक्टर-छह, सात, आठ--------------52000--------------53000
2, 4, 9, 10, 11, एमडीसी-4,6------49000--------------50000
15,16, 17, 18--------------------43000--------------44000
12, 12ए, 14, 20, 21--------------40000--------------41000
23,24, 25, 26, एमडीसी-टू
और एमडीसी के शेष प्लॉट-------------37000    -------------38000
सेक्टर-27, 28, 31, 19,
बुढनपुर हुडा प्लॉट्स-------------------28000----------29000

हुडा रेजीडेंशियल साइट्स की कवर्ड एरिया की दरें (प्रति वर्गफुट)
कवर्ड एरिया----------------2014-15--------------------15-16
ग्राउंड फ्लोर------------------1100---------------------1200
फर्स्ट, सेकेंड फ्लोर, बेसमेंट-----1000--------------------1100     

कवर्ड एरिया ऑफ हुडा कॉमर्शियल साइट्स
ग्राउंड फ्लोर--------------1000-------------1100
बेसमेंट, अन्य मंजिल-------900--------------1000

(औद्योगिक क्षेत्र के लिए 1000 वर्गमीटर तक 30 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर, 2000 एवं आधे एकड़ तक 28000 रुपये प्रति वर्गमीटर, 2000 वर्गमीटर एवं आधे एकड़ से अधिक 26000 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से कवर एरिया (आरसीसी) 750 रुपये प्रति वर्गफुट, जबकि शेड के 600 रुपये प्रति वर्गफुट की दर से कलेक्टर निर्धारित किए गए हैं।)
विज्ञापन


व्यावसायिक स्थल (बूथों के लिए) कलेक्टर रेट (प्रति वर्गमीटर)
सेक्टर सात, आठ, नौ--------------दो लाख 52 हजार
सेक्टर पांच, 10, 11,15 व 16------दो लाख 12 हजार
सेक्टर दो, छह, 12, 12ए, 14, 17, 18, 20, 21, एमडीसी------दो लाख 72 हजार
सेक्टर 19,23, 24,25, 26----------- एक लाख 72 हजार
सेक्टर 27, 28--------------- एक लाख 27 हजार रुपये।

हाउसिंग बोर्ड कॉम्प्लेक्स सेक्टर 14, 19-------97 हजार रुपये
सेक्टर 14 में निर्मित बूथ------------------एक लाख 72 हजार
औद्योगिक क्षेत्र------------------------------एक लाख रुपये
सेक्टर-20 (हुडा) में स्कूटर रिपेयर स्मॉल बूथ---------92 हजार प्रति वर्गमीटर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें