नए साल पर रहेगी कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, इस साल नए साल के शुरुआत कड़ाके की ठंड से होगी। बर्फीली हवाओं को रोकने के लिए कोई भी मौसमी सिस्टम एक्टिव नहीं होगा। एक जनवरी के बाद नए सिस्टम के आने की संभावना बन रही है। ऐसे में बर्फीली हवाएं आती रहेंगी। इससे दिन के साथ रात का तापमान सामान्य से नीचे ही रहेगा। रात का तापमान तीन से पांच डिग्री तक रहने की संभावना है। जबकि दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे रहेगा।
यह भी पढ़ें - मां वैष्णो देवी के भक्तों को बड़ी सौगात, रेलवे चलाएगा ये पांच जोड़ी ट्रेनें, देखें-पूरा शेड्यूल
अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम
मंगलवार सुबह धुंध छाई रही। शाम को भी धुंध छाने का अनुमान है। दिन का तापमान 16 डिग्री के आसपास और न्यूनतम तापमान चार डिग्री के बीच रहने की संभावना है। बुधवार को हल्के बादल छा सकते हैं। दिन का तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान चार डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। गुरुवार 31 दिसंबर को बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री के बीच रहने की संभावना है।