फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Weather Update: पंजाब के 13 जिलों में कड़ाके की सर्दी, दिन का तापमान 15 डिग्री से नीचे आया

Fri, 23 Dec 2022 02:00 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अमृतसर में दिन का तापमान 10.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.4 दर्ज किया गया। दिन व रात के तापमान सिर्फ 1.7 डिग्री का अंतर है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो दिन सीवियर कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। इस स्थिति में दिन का तापमान दस डिग्री से नीचे दर्ज किया जाता है। 
विज्ञापन
चंडीगढ़ में छाई घनी धुंध। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के 13 जिलों में गुरुवार को कोल्ड डे की स्थिति दर्ज की गई है। इन जिलों में दिन का तापमान 15 डिग्री से नीचे रहा है। कोल्ड डे की स्थिति पर दिन में गलन और शीत लहर बढ़ती है। ठंड असहनीय होती है। मौसम विभाग के मुताबिक अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, गुरदासपुर, फिरोजपुर समेत 13 जिलों में दिन का तापमान 10 से 16 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। 

विज्ञापन


अमृतसर में दिन का तापमान 10.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.4 दर्ज किया गया। दिन व रात के तापमान सिर्फ 1.7 डिग्री का अंतर है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो दिन सीवियर कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। इस स्थिति में दिन का तापमान दस डिग्री से नीचे दर्ज किया जाता है। 

प्रदेश में गुरदासपुर में सबसे ठंडा जिला रहा है। यहां पर न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। बठिंडा में दृश्यता शून्य मीटर दर्ज की गई। वहीं अमृतसर में 100 मीटर, लुधियाना में मात्र 20 मीटर, पटियाला में 40 मीटर और उधर, हरियाणा के हिसार में 300 मीटर, अंबाला में 150 मीटर और करनाल में 50 से 200 मीटर के बीच रही। गुरदासपुर के अलावा पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री, लुधियाना में 8.0 डिग्री, पटियाला में 8.2 डिग्री, पठानकोट में 8.5, बठिंडा में 5.8, जालंधर में 8.6 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें