फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब: बठिंडा में केस प्रॉपर्टी बना मुर्गा, पुलिस की कस्टडी में रहेगा, तारीख पर कोर्ट में पेश भी किया जाएगा

Thu, 25 Jan 2024 12:01 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

पंजाब में जानवरों, पशु पछियों की प्रतियोगिताओं पर प्रतिबंध लगा हुआ है लेकिन बठिंडा में कुछ लोग मुर्गों की लड़ाई करवा रहे थे। पुलिस ने मौके से एक आरोपी और उसके मुर्गे को पकड़ लिया। अब आरोपी को तो जमानत मिल गई लेकिन मुर्गा केस प्रॉपर्टी के तौर पर पुलिस की कस्टडी में है।
विज्ञापन
मुर्गा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बठिंडा में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक मुर्गा एक मामले में कस्टडी में है और केस प्रॉपर्टी बन गया है। पुलिस को अदालत में कार्रवाई के दौरान उसे पेश करना होगा।

विज्ञापन


दरअसल बल्लुआना गांव में मुर्गों की लड़ाई करवाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने के अलावा एक मुर्गे को भी कब्जे में लिया। पकड़े गए आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया गया जबकि मुर्गे को पुलिस कस्टडी में पाला जा रहा है। 

यह मुर्गा केस चलने तक पुलिस की कस्टडी में रहेगा और अदालत की कार्रवाई के दौरान कोर्ट में पेश भी किया जाएगा। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 11 ट्राफियां बरामद की हैं।
विज्ञापन


जानवरों, पशु पछियों की प्रतियोगिताओं पर प्रतिबंध लगा हुआ है। लेकिन गांव बल्लुआना में कुछ लोग मुर्गों की लड़ाई प्रतियोगिता करवा रहे थे। इसका पता चलने पर पुलिस ने मौके पर रेड कर राजविंदर सिंह को गिरफ्तार कर एक मुर्गा और 11 ट्रॉफियां बरामद की जब कि मौके से उसके साथी जगसीर सिंह और गुरजीत सिंह फरार हो गए। पुलिस ने राजविंदर सिंह को जमानत दे दी है जब कि उसका मुर्गा पुलिस की कस्टडी में है। जांच अधिकारी निर्मलजीत सिंह ने बताया कि मुर्गा पुलिस की कस्टडी में पाला जा रहा है। अदालती कार्रवाई के दौरान गवाही के दौरान मुर्गे को भी पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें