फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सीएम भगवंत मान ने कसा तंज, बोले- चन्नी के भांजे ने नौकरियां बेचीं

Mon, 22 May 2023 07:07 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)

सार

मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाने के कुछ ही क्षणों बाद चन्नी भी मैदान में आ गए। उन्होंने कहा कि जो भी आरोप भगवंत मान ने उन पर और उनके भांजे पर लगाए हैं, वह पूरी तरह झूठे हैं।
विज्ञापन
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य की पिछली सरकारों पर तीखा हमला करते कहा कि पिछली सरकारों ने नौजवानों को नौकरियां बेची थीं, जबकि उनकी सरकार पूरी तरह पारदर्शी व निष्पक्ष ढंग से नौजवानों को योग्यता के आधार पर नौकरियां मुहैया करवा रही है। सोमवार को दिड़बा और चीमा में तहसील कांप्लेक्सों का नींव पत्थर रखने के बाद वे जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर तंज कसते कहा कि उनका भांजा नौकरी देने के बदले दो करोड़ रुपये मांगता था। इसके विपरीत उनकी सरकार ने सत्ता में आने से लेकर अब तक 29 हजार से अधिक युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं का शोषण करने वाले इन नेताओं को बख्शा नहीं जाएगा और राज्य को लूटने वाले भ्रष्ट नेताओं से एक-एक पैसा वसूला जाएगा। 

उन्होंने कहा कि यह बदकिस्मती की बात है कि गुरबाणी प्रसारण के मुफ्त अधिकार देने के बजाय एसजीपीसी अध्यक्ष ने अपने आकाओं के कहने पर सिर्फ एक टीवी चैनल को यह अधिकार दिया है। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी बादल परिवार के हाथों की कठपुतली की तरह काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम मान ने कहा कि दिड़बा में 9 एकड़ जमीन में फैले बहुमंजिला तहसील कांप्लेक्स में एसडीएम दफ्तर, डीएसपी दफ्तर, तहसीलदार दफ्तर, फर्द केंद्र, तहसील दफ्तर, बीडीपीओ दफ्तर तथा अन्य इमारतें होंगी। यह कांप्लेक्स करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा और एक साल के भीतर इसका कार्य मुकम्मल हो जाएगा। 

लोगों की सुविधा के लिए राज्यभर में ऐसे अत्याधुनिक तहसील कांप्लेक्स बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का पंजाब और यहां के किसानों प्रति रवैया उदासीन है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। केंद्र सरकार कानूनी अधिकार से वंचित रखकर पंजाब को बिना वजह परेशान कर रही है। 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पास पंजाब का ग्रामीण विकास फंड (आरडीएफ) का 3 हजार करोड़ रुपये अभी भी लंबित है। प्रदेश सरकार ने इस संबंधी सारी कागजी कार्रवाई पूरी कर दी थी लेकिन फिर भी केंद्र सरकार जानबूझकर आरडीएफ और जीएसटी का राज्य का हिस्सा रोके बैठी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द ही सरकारी स्कूलों में पढ़ रही छात्राओं के लिए बस सेवा शुरू करेगी। इस योजना का उद्देश्य छात्राओं को सरकारी स्कूलों में अपनी पढ़ाई पूरी करने की सुविधा प्रदान करना है और यह राज्यभर में लड़कियों के लिए सर्वोत्तम सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट सेवा यकीनी बनाने की तरफ एक अच्छा कदम है। इसके अलावा प्रदेश सरकार राज्य के गांवों को जोड़ने के लिए जल्द ही बस सेवा शुरू करेगी।

चन्नी की मान को चुनौती, दरबार साहब चलो कसम खाएं
मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाने के कुछ ही क्षणों बाद चन्नी भी मैदान में आ गए। उन्होंने कहा कि जो भी आरोप भगवंत मान ने उन पर और उनके भांजे पर लगाए हैं, वह पूरी तरह झूठे हैं।

चन्नी ने कहा कि उन्होंने किसी खिलाड़ी को अपने भांजे के पास नहीं भेजा। उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनौती दी- "मैं मान से कहना चाहता हूं कि चलो दरबार साहिब चलते हैं, वहां कसम उठाते हैं! यूं ही बिना सबूतों के आरोप लगाना पूरी तरह गलत है। हमने तो लोगों को नौकरियां दी हैं लेकिन अगर सीएम मान के पास हमारे खिलाफ कोई सबूत है तो पेश करें। यूं ही गलत प्रचार न करें।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें