प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर दिया निमंत्रण
चंडीगढ़। अखिल हरियाणा सर्वजातीय पूनिया समाज ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को 15 नवंबर को गांव खरक पूनिया में आयोजित दादा बाढ़देव-जन्मोत्सव के लिए निमंत्रण दिया। सीएम ने निमंत्रण स्वीकार कर प्रतिनिधिमंडल का आभार जताया। यह निमंत्रण चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र पूनिया और समाज के गणमान्य लोगों की अगुवाई में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने दिया।
कार्यक्रम के आयोजन के लिए बनाई गई कोर कमेटी के चेयरमैन राममेहर सिंह पूनिया ने बताया कि 15 नवंबर शुक्रवार को हिसार के गांव खरक पूनिया में दादा बाढ़देव जन्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भी अभिनंदन किया जाएगा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सैनी का बिना पर्ची-बिना खर्ची के लिए 25,000 युवाओं को रोजगार देने पर आभार जताया और उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई भी दी। मौके पर भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह पूनिया, शमशेर सिंह नंबरदार, संरक्षक महिपाल शास्त्री सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।