फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर से सटे गांवों के लोगों को CM का तोहफा, विरोधियों को चेतावनी

Tue, 04 Oct 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ममदोट सेक्टर (फिरोजपुर)
विज्ञापन
बॉर्डर से सटे गांवों के लोगों को CM का तोहफा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बॉर्डर से सटे गांवों के लोगों को सीएम प्रकाश सिंह बादल ने बड़ा तोहफा दिया है। साथ ही विरोधियों को चेतावनी भी दी है। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सोमवार को फिरोजपुर के सरहदी गांव टिंडी वाला, हजारा सिंह वाला व गजनीवाला में लोगों की मुश्किलें सुन रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरहद पर रहने वाले ग्रामीणों को शहर में सुरक्षित जगहों पर पांच-पांच मरले के प्लांट दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फेंसिंग पार खेतों में लगी फसल काटने के लिए किसान जा सकते हैं। उन्हें बीएसएफ रोकेगी नहीं और यह आदेश गृहमंत्रालय से जारी हुए हैं। कुछेक किसानों ने बादल से कहा कि उनकी धान की फसल बीएसएफ व सेना के वाहनों से खराब हो रही है। बादल ने कहा कि इसका भी हल किया जाएगा। 
विज्ञापन

गजनीवाला के लोगों को दो बड़ी किश्ती देने की घोषणा की

ममदोट (फिरोजपुर) के गांव गजनीवाला में मुख्यमंत्री समस्या सुनते हुए - फोटो : अमर उजाला
बादल ने कहा कि पाकिस्तान बार्डर एरिया में रहने वाले लोगों का नुकसान न कर दे इसीलिए लोगों को दस किलोमीटर दूर सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा जा रहा है। राहत कैंपों में लोगों को पूरी सुविधा प्रदान की जाएगी। पंजाब सरकार प्रत्येक मुश्किल में सरहदी लोगों के साथ है। सरहद पर जंग की स्थिति का माहौल है, विभिन्न राजनीतिक पार्टी के नेता सुरक्षा जैसे नाजुक मसलों पर घटिया बयानबाजी न करें।

गांव गजनीवाला में बादल ने सरहदी लोगों की मांग पर सतलुज दरिया में चलाने के लिए दो बड़ी किश्ती देने की घोषणा की। यही नहीं दरिया पार सरहदी लोगों की बिजली सुचारु रखने के लिए तीस लाख रुपये देने की घोषणा की। बादल ने कहा कि सीमा के पास रहने वाले लोगों के लिए कैबिनेट की बैठक में मुद्दा रखेंगे, ताकि कोई खास प्रोजेक्ट बनाया जाए। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें