फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सेहत मुलाजिम ठप करेंगे सेवाएं, बड़े स्तर पर इमरजेंसी होगी प्रभावित

Tue, 04 Oct 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हड़ताल - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
पंजाब के सेहत मुलाजिम मंगलवार को स्वास्थ्य सेवाएं ठप करेंगे। रेगुलराइजेशन की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे नेशनल हेल्थ मिशन के मुलाजिम पूरी तरह हड़ताल रखेंगे। इससे तमाम सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
विज्ञापन


एनआरएचएम इंप्लाइज एसोसिएशन ज्वाइंट फ्रंट की बैठक में हड़ताल का फैसला किया गया। मंगलवार को पंजाब कैबिनेट की मीटिंग है। मुलाजिमों को उम्मीद है कि उनकी मांग पर कैबिनेट में कोई प्रस्ताव आ सकता है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो मुलाजिम बड़ा आंदोलन करने की तैयारी में है।

मंगलवार की हड़ताल के दौरान इमरजेंसी, डिलीवरी, ओपीडी, आईपीडी और एएनएम का टीकाकरण का काम पूरी तरह प्रभावित रहेगा। सर्जन हड़ताल में शामिल नहीं हैं, लेकिन सर्जरी में उनका सहयोग देने वाली स्टाफ नर्सें हड़ताल पर रहेंगी, जिससे सर्जरी भी प्रभावित हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमरजेंसी, डिलीवरी, ओपीडी, आईपीडी होंगी प्रभावित

हड़ताल - फोटो : Demo Pic
मुलाजिम जिला मुख्यालयों पर इकट्ठे होकर सरकार के पुतले फूंकेंगे। फ्रंट ने पंजाब के छह सीमांत जिलों फाजिल्का, फिरोजपुर, अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन व पठानकोट को हड़ताल से मुक्त रखने का एलान किया है।

फ्रंट के प्रादेशिक नेता डॉ. इंदरजीत सिंह राणा ने कहा कि सीमांत जिलों में तनाव की स्थिति है, सेहत विभाग हाई अलर्ट पर है। इसलिए वहां सेवाएं ठप नहीं की जाएंगी, लेकिन वहां का स्टाफ रिपोर्टिंग नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार मुलाजिमों की रेगुलराइजेशन की मांग पर टाल-मटोल कर रही है। सैद्धांतिक सहमति जताने के बावजूद अब तक इस पर कुछ नहीं किया गया है। पिछली कैबिनेट मीटिंग के समय भी उन्हें भरोसा दिया गया था, पर कुछ नहीं हुआ। अगर मंगलवार की कैबिनेट में कुछ न किया गया तो मुलाजिम बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें