फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के बीच अपनी और पूर्व सरकारों का हिसाब-किताब लेकर चल रहे सीएम मनोहर लाल

Sat, 24 Aug 2019 04:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, असंध (हरियाणा)
विज्ञापन
हरियाणा के सीेएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनेाहर लाल पूर्व सरकारों के साथ अपनी सरकार का लेखा जोखा साथ लेकर चल रहे हैं। मौका मिलते ही वे चूकते नहीं है। जनसभाओं में अपनी सरकार का ब्योरा पेश करने के साथ ही मनोहर लाल पूर्व सरकारों का ब्योरा भी पेश कर रहे हैं। जिसमें पूर्व सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को गलत बताते हुए वे विपक्ष पर सीधा हमला बोल रहे हैं।

विज्ञापन


सीएम विंडो और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जा रहे सीएम यह बताने से नहीं चूक रहे हैं। पिछली सरकारों में प्रदेश में लिंगानुपात क्या था और हरियाणा में भाजपा सरकार बनने के बाद कहां तक पहुंच गया है। इस दौरान वे बताते हैं कि हमने प्रदेश की जनता के लिए कितने सुलभ कदम उठाए हैं कि सीएम विंडो के माध्यम से तत्काल शिकायतों का निपटारा हो रहा है और भ्रष्टाचार का खात्मा हो रहा है।

इसी बीच वे बताते हैं कि उनके भाषण को तोड़ मरेाड़ कर पेश किया जाता है। जो बात उन्होंने हरियाण में लिंगानुपात सुधारने के लिए कही वह बात किसी ने आधी अधूरी राहुल गांधी तक पहुंचा दी और कश्मीर वाले बयान पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर दिया। उस ट्वीट का खामियाजा यह हुआ कि राहुल गांधी को ही बाद में पछताना पड़ा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले सीएम हाउस में काम लेकर आने वालो की लाइन लगती थी। क्षेत्र के कुछ लोग भोले भाले लोगों को काम करवाने का झंासा देकर उनसे पैसे ऐंठते थे। हमने वह सारे दरवाजे बंद कर दिए। योग्यता के आधार पर होने वाले सभी काम अब स्वयं हो जाते हैं। किसी को काम करवाने के लिए साथ में सिफारिश नहीं करनी पड़ती। तहसीलों में व्याप्त भ्रष्टाचार बहुत हद तक खत्म हो चुका है। हम आने वाले समय में इसे जड़ से खत्म कर देंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें