फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM दरबार पहुंचा राई स्पोटर्स स्कूल घोटाला, अभी तक दर्ज नहीं हुई एफआईआर

Wed, 17 May 2017 02:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
khattar
विज्ञापन
सोनीपत के राई स्पोर्ट्स स्कूल में वित्तीय अनियमितता का मामला सीएम के दरबार में पहुंच गया है, वहीं मामले में अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई है। मामले में तीन दिन बाद भी एफआईआर दर्ज न होना हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज को नागवार गुजरा है। अब यह मामला सीएम दरबार में पहुंच गया है। स्पोर्ट्स स्कूल कंट्रोवर्सी केबीच अब सियासत शुरू हो चुकी है। इस पूरे प्रकरण का हल अब मुख्यमंत्री के दरबार में ही निकलेगा।
विज्ञापन


आईएएस अधिकारी अशोक खेमका को जांच में शक्तियां प्रदान की जाएं अथवा नहीं यह हल भी मुख्यमंत्री कार्यालय से ही निकलेगा, क्योंकि मुख्य सचिव की ओर से इस संदर्भ में चिट्ठी सीएम कार्यालय की तरफ बढ़ा दी गई है। आईपीएस भारती अरोड़ा ने मंगलवार को हरियाणा पुलिस के प्रमुख बीएस संधू से मुलाकात की। उन्होंने डीजीपी को बताया कि इस मामले में कहां क्या गड़बड़िया हुई हैं। डीजीपी ने एसपी सोनीपत सहित अन्य पुलिस अधिकारियों से भी जानकारी ली है।

सूत्रों के मुताबिक हरियाणा पुलिस इस मामले में कानूनी राय भी ले सकती है। उधर, मीडिया से बातचीत में अनिल विज ने साफ किया है कि सरकार के आदेशों के बाद जब एफआईआर दर्ज होने में इतना समय लग रहा है तो आम जनता के साथ क्या होता होगा। उन्होंने कहा कि आखिर आडिट टीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने में दिक्कत क्यों है? यदि टीम अपनी जगह सही होगी तो यह बात जांच में सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी मैं देख रहा हूं कि पुलिस इसमें क्या कार्रवाई करती है। पुलिस कार्रवाई नहीं हुई तो सख्त कदम उठाया जाएगा।
- अनिल विज, खेल मंत्री हरियाणा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें