फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी देओल पर भड़के भगवंत मान: कहा- बॉर्डर पार नलका उखाड़ा, मगर अपने क्षेत्र में एक भी नहीं लगाया

Sun, 25 Feb 2024 03:27 PM IST
ajay kumar डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

गुरदासपुर से भाजपा सांसद सनी देओल पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने खूब हमला बोला। उन्होंने क्षेत्र की जनता से सोच-समझकर वोट देने की अपील की। उन्होंने सनी देओल के अपने संसदीय क्षेत्र में न आने को मुद्दा बनाया। मान ने कहा कि क्षेत्र को छोड़ो... सनी देओल तो संसद तक नहीं आते हैं।
विज्ञापन
पंजाब सीएम भगवंत मान, भाजपा सांसद सनी देओल। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के सीएम भगवंत मान रविवार को पठानकोट पहुंचे। यहां उन्होंने गुरदासपुर से सांसद अभिनेता सनी देओल पर जमकर निशाना साधा। सीएम मान ने कहा कि आपका सांसद बॉर्डर पार जाकर नलका उखाड़ता है। मगर अपने क्षेत्र में एक भी नल नहीं लगवाया है। सनी देओल को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि यह नौ से पांच की ड्यूटी नहीं है। राजनीति 24 घंटे की ड्यूटी है। किसी को नहीं पता कब किसी बीमार मां का फोन आ जाए। यह नलका उखाड़ने वाली राजनीति नहीं है।

विज्ञापन


सीएम मान ने पठानकोट की जनता से कहा कि कभी यह देख लिया करो कि सांसद आएगा या नहीं। उन्होंने कहा कि यहां तो छोड़ो सनी देओल तो संसद नहीं आए। उन्होंने आगे कहा कि मैं 2014 से 22 तक सांसद रहा। 2019 में सनी देओल सांसद बने। मगर 2022 तक मैंने कभी उन्हें संसद में नहीं देखा। सीएम मान ने कहा कि सांसद लोगों और सरकार के बीच पुल होता है। उन्होंने कहा कि अब अढ़ाई किलो का हाथ एक किलो का रह गया है। 

मान ने कहा कि लोग वोट रब मानकर देते हैं। शहीद भगत सिंह, राजगुरु, करतार सिंह सराभा और लाला लाजपत राय ने वोट देने का अधिकार दिया है। उन्होंने वोट सोच समझ कर देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें