फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: सीएम भगवंत मान ने छात्रों से की बात, बोले- स्कूल ऑफ एमिनेंस में विद्यार्थियों का होगा सर्वपक्षीय विकास

Wed, 31 May 2023 10:31 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सीएम भगवंत मान ने कहा कि ये स्कूल मानक शिक्षा देने में मील का पत्थर साबित होंगे और इन स्कूलों के नतीजे स्कूल शिक्षा में नए युग का आगाज करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंजाब भर में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले स्कूल ऑफ एमिनेंस के अध्यापकों को सम्मानित करेगी।
विज्ञापन
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को राज्य भर में स्थापित स्कूल ऑफ एमिनेंस के 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों से ऑनलाइन बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह स्कूल एक नया अनुभव है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वपक्षीय विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को बिना किसी डर से खुलकर अपने विचार रखने को कहा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर विद्यार्थियों को कोई शिकायत या कमी लगती है तो वह इस बारे में जानकारी साझा कर सकते है। हमारी सरकार पंजाब में शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने की कोशिश कर रही है। बच्चों को मानक शिक्षा प्रदान करने के लिए राज्य के 23 जिलों में 117 स्कूल ऑफ एमिनेंस स्थापित किए गए हैं। इन स्कूलों का ध्यान विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग, लॉ, कॉमर्स, यूपीएससी एवं एनडीए सहित पांच पेशेवर और प्रतियोगिता वाले कोर्स के लिए तैयार करने पर केंद्रित है। 

यह स्कूल मानक शिक्षा देने में मील का पत्थर साबित होंगे और इन स्कूलों के नतीजे स्कूल शिक्षा में नए युग का आगाज करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंजाब भर में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले स्कूल ऑफ एमिनेंस के अध्यापकों को सम्मानित करेगी। भगवंत मान ने विद्यार्थियों को कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-अलग क्षेत्रों में अपना स्थान बनाने के लिए वह कड़ी मेहनत करें।
विज्ञापन


स्टडी टूर का करेंगे इंतजाम
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इन विद्यार्थियों के लिए पंजाब भर के अहम स्थानों की स्टडी यात्राओं का भी प्रबंध करेगी। इससे विद्यार्थियों को पंजाब की अमीर सांस्कृतिक विरासत के बारे में भी जानने का अवसर मिलेगा। इसके अतिरिक्त वह राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों की तरक्की से भी अवगत होंगे, और विद्यार्थियों के व्यक्तिगत विकास में भी मदद मिलेगी। विद्यार्थियों को गर्मियों की छुट्टियां के लिए बधाई देते हुए भगवंत मान ने कहा कि वह इनका इस्तेमाल अपने शिक्षा के कौशल को और तराशने के लिए करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें