फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: सीएम मान ने 250 नर्सिंग स्टाफ को सौंपे नियुक्ति पत्र, जच्चा-बच्चा ब्लॉक का किया उद्घाटन

Fri, 08 Dec 2023 09:51 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट

सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा शेख फरीद जी की पवित्र भूमि पर इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर खुशी हो रही है। बाबा फरीद जी की शिक्षाएं आने वाली पीढ़ियों को पूर्ण समर्पण और उत्साह के साथ मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरित करेंगी। 
विज्ञापन
सीएम मान ने 250 नर्सिंग स्टाफ को सौंपे नियुक्ति पत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को लोगों से पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने का आह्वान किया। मान ने गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जच्चा-बच्चा ब्लॉक का उद्घाटन किया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में गोल्डन जुबली व बाबा फरीद यूनिवर्सिटी की सिल्वर जुबली को समर्पित तीन दिवसीय समारोह की शुरूआत करवाई। इसके साथ ही 250 नर्सिंग स्टाफ को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए।

विज्ञापन


मान ने कहा कि अब समय आ गया है जब पंजाबियों को राज्य से सामाजिक बुराइयों को खत्म देने के लिए एकजुट होना पड़ेगा। हम सभी के लिए गर्व और संतुष्टि की बात है कि हाल ही में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के 10 खिलाड़ी पंजाब से हैं। पंजाब सरकार ने राज्य में खेलों को बढ़ावा देने पर बहुत जोर दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा शेख फरीद जी की पवित्र भूमि पर इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर खुशी हो रही है। बाबा फरीद जी की शिक्षाएं आने वाली पीढ़ियों को पूर्ण समर्पण और उत्साह के साथ मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरित करेंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से सेहत सेवाओं में लगातार सुधार किया जा रहा है और फरीदकोट में स्थापित मदर चाइल्ड-सेंटर भी लोगों को बेहतर सेवा में सहायक साबित होगा।
विज्ञापन


मिशनरी भावना से करें लोगों की सेवा
मान ने नवनियुक्त 250 नर्सिंग स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि वे अब सरकार का अभिन्न अंग बन गए हैं। मिशनरी भावना के साथ लोगों की सेवा करें। पिछली सरकारों की उदासीनता के कारण राज्य के युवाओं के लिए सरकारी नौकरियां असंभव थीं, जबकि उनकी सरकार ने युवाओं को उनकी क्षमता और योग्यता के अनुसार नौकरियां देने के लिए एक पारदर्शी तंत्र तैयार किया है। स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. बलबीर सिंह ने सीएम का धन्यवाद किया। वहीं, कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि वह खुद इस मेडिकल कॉलेज की छात्रा रही हैं।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, विधायक फरीदकोट गुरदित्त सिंह सेखों, विधायक जैतो अमोलक सिंह, विधायक मोगा डॉ. अमनदीप अरोड़ा, डीसी फरीदकोट विनीत कुमार, एसएसपी हरजीत सिंह, कार्यकारी इंजीनियर राज अग्रवाल, सिविल सर्जन अनिल गोयल और एसएमओ डॉ. चंद्रशेखर कक्कड़ के अलावा अन्य गण्यमान्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें