फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में गैंगवार की बढ़ती वारदातों पर पहली बार बोले मुख्यमंत्री

Wed, 11 May 2016 05:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
विज्ञापन
सीएम बादल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने सूबे में गैंगवार की बढ़ रही वारदातों पर चिंता जताई है। सीएम बादल मंगलवार को मुक्तसर हलके के गांव सक्कांवाली में संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में हर तरह की आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए दृढ़ संकल्पित है। प्रदेश सरकार ने प्रयास कर प्रदेश में भाईचारक सांझ कायम रखी हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में माहौल बिगड़ने नहीं देंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बादल ने पत्रकारवार्ता के दौरान सूबे के हितों की रक्षा के लिए आखिरी सांस तक पहरेदारी करने का एलान किया। उन्होंने कहा कि पंजाब के पानी को किसी दूसरे राज्य को किसी भी कीमत पर नहीं दिया जाएगा। वे प्रदेश के पानी की रक्षा के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। राज्य के लोगों से पानी को बचाने के लिए सहयोग की मांग करते हुए सीएम ने फिर से इस मामले में संघर्ष को तैयार रहने की बात दोहराई।

उन्होंने कहा कि पानी सिर्फ किसानों की ही नहीं बल्कि हर वर्ग के लोगों की जरूरत है। अगर पंजाब का पानी बाहरी राज्यों को दिया जाता है तो किसान तो बर्बाद होंगे ही, साथ ही उद्योग, आढ़तियों, खेत मजदूर, व्यापारी वर्ग को भी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। सीएम ने कहा कि पंजाब कमजोर नहीं है। प्रदेश ने अपनी मेहनत से देश को अन्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया है। इसके लिए सूबे ने अपने पानी और उपजाऊ भूमि की भी कुर्बानी दी है।
विज्ञापन


मगर केंद्र सरकार ने पंजाब के बहादुर किसानों का सही मूल्य नहीं चुकाया। उन्होंने कहा कि सूबा सरकार ने किसानों को मौजूदा संकट से निकालने के लिए ट्यूबवेलों के लिए मुफ्त बिजली देने के अलावा बिना ब्याज पर 50 हजार रुपये के किसानी कर्ज की व्यवस्था भी की हुई है। गांव सक्कांवाली में हुए विकास की सराहना करते हुए सीएम ने कहा कि प्रदेश के सबसे सुंदर गांव को 50 लाख, दूसरे स्थान पर आने वाले गांव को 25 लाख और तीसरे स्थान पर आने वाले गांव को 10 लाख रुपये का पुरस्कार भी दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने गांव चड़ेवान, झबेलवाली, बाजा मराड़, जंडोके, सक्कांवाली में पंचायतों की मुश्किलें सुनीं। इस दौरान यूथ अकाली दल के मालवा जोन-1 के अध्यक्ष कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी, पंजाब एग्रो के चेयरमैन जत्थेदार दयाल सिंह कोलियांवाली, सांसद शेर सिंह घुबाया, मार्केट कमेटी बरीवाला के चेयरमैन मनजिंदर सिंह बिट्टू, हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों, काउंसिल के अध्यक्ष हरपाल बेदी मौजूद थे।

पांच बेरोजगार लाइनमैनों को हिरासत में लिया
गांव सक्कांवाली में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने पांच बेरोजगार लाइनमैनों को हिरासत में लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि यह लोग कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शन कर सकते हैं। पुलिस ने दो बेरोजगार लाइनमैनों को पंडाल और तीन पंडाल से बाहर हिरासत में लिया। एसपी (डी) बलजीत सिंह के नेतृत्व में हिरासत में लिए गए इन बेरोजगार लाइनमैनों में अमोलक सिंह निवासी फिरोजपुर, हरनाम सिंह निवासी गांव लहरा लोई (फिरोजपुर), सुरिंदर सिंह, कुलवंत सिंह निवासी जलालाबाद और हेमराज निवासी तलवंडी भाई शामिल हैं। उधर, पुलिस की ओर से कड़े सुरक्षा प्रबंध भी किए गए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें