सीएलटीए में अगले कुछ दिनों में विदेशी टेनिस खिलाड़ी आईटीएफ मेंस फ्यूचर टेनिस टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए नजर आएंगे। चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन की ओर से इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन के ये मुकाबले सेक्टर-10 में 25 से 30 अप्रैल तक खेला जाएगा।
इस टूर्नामेंट में विजेता खिलाड़ियों के बीच दस हजार डालर की इनामी राशि मिलेगी। टूर्नामेंट के तहत क्वालीफाइंग सिंगल्स राउंड के मुकाबले 23 और 24 अप्रैल को होंगे। इसमें 7 खिलाड़ियों की क्वालीफाइंग राउंड में और चार खिलाड़ियों की मेन ड्रॉ में एंट्री वाइल्ड कार्ड के जरिये होगी।
क्वालीफाइंग राडंड में एंट्री पाने वालों में ये हैं: बीआर निक्शेप, रेयन, विजयंत मलिक, वरुण गिल, सुल्तान सिंह, अटवाल, तुषार, अर्चित जैन।
मैन ड्रॉ में एंट्री पाने वाले: आर्यन, एसडी प्रज्वल देव , रंजीत सिंह, ऋषभ शारदा।
ये होंगे अधिकारी : डॉ. जसजीत सिंह को टूर्नामेंट का डायरेक्टर बनाया गया है। शीतल को टूर्नामेंट रैफरी। वहीं टूर्नामेंट की टेक्निकल कमेटी को सीएलटीए के सीनियर कोच करण गोलमई देखेंगे।
ये देश लेंगे हिस्सा: आईटीएफ मेंस फ्यूचर टेनिस टूर्नामेंट में भारत सहित कई देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। जिनमें थाइलैंड, जपान, अमेरिका, कंबोडिया, इंडोनेशिया, फिलिपिंस, तुर्कमेनिस्तान, सिंगापुर, श्रीलंका, ग्रेट ब्रिटेन, पुर्तगाल, जर्मनी, नॉर्वे, तेपई, चीन शामिल हैं।