फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबोहर कांड को लेकर सरकार को CLP लीडर का अल्टीमेटम

Wed, 16 Dec 2015 08:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अबोहर कांड को लेकर सियायत गरमा रही है। अब सीएलपी लीडर चरनजीत सिंह चन्नी ने सरकार को चार दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि अगर चार दिन में दलित युवक भीम टांक की हत्या के मुख्य आरोपी अकाली नेता शिवलाल डोडा व उसके भतीजे अमित डोडा को गिरफ्तार न किया गया तो सफाईकर्मी काम बंद कर देंगे।
विज्ञापन


यह राज्यस्तरीय हड़ताल होगी, पूरे पंजाब में कोई सफाई मुलाजिम काम नहीं करेगा। चन्नी और विधायक सुनील जाखड़ ने अबोहर में भीम टांक और चन्नू में अकाली नेता की बस के नीचे कुचलने से मारी गई दलित युवती अर्शदीप कौर के परिजनों से मुलाकात की।

उन्होंने दलित परिवार के मुद्दे सुलझाने के लिए समान विचारधारा वाली सभी पार्टियों को एक मंच पर आने की अपील की। चन्नी ने भीम के परिजनों से कहा कि वह खुद दलित परिवार में पैदा हुए हैं और उनके दर्द को समझते हैं। अकाली नेताओं की ज्यादती के शिकार सभी परिवारों की सहायता की जाएगी। उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए लड़ते रहेंगे।
विज्ञापन


चन्नी ने कहा कि जल्द ही प्रदेश प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह से सलाह कर विधायकों की तीन सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी, जो पूरे पंजाब में दलितों पर ज्यादती के केसों की जांच करेगी, पीड़ित परिवारों की सहायता करेगी।

चन्नी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भीम टांक और उसके साथी के हाथ-पैर काटने के गंभीर अपराध की जांच को बनाई एसआईटी सिर्फ धोखा है। क्योंकि पुराने तजुर्बे बताते हैं कि ऐसी घटनाओं की जांच सिर्फ आरोपियों को बचाने की इजाजत देती है।

उन्होंने सीएम प्रकाश सिंह बादल और डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया, जोकि अकाली दल का हिस्सा है।

चन्नी ने कमजोर वर्ग पर ज्यादती करने वाले अकाली-भाजपा गठबंधन को नतीजे भुगतने की चेतावनी दी। साथ ही पीड़ित परिवार को भरोसा दिया कि दलितों और कमजोर वर्ग के लोगों के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस हमेशा लड़ती रहेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें