फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में सौ से अधिक आईएएस ने समय से पहले झेले तबादले, सिविल सर्विस बोर्ड की वार्षिक रिपोर्ट में खुलासा  

Tue, 02 Mar 2021 01:59 PM IST
निवेदिता वर्मा यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा में आईएएस के तबादले। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हरियाणा में पिछले सवा साल में दर्जनों (सौ से अधिक) वरिष्ठ और कनिष्ठ आईएएस को समय से पहले तबादलों का सामना करना पड़ा। अनेक आईएएस अफसर एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने से पहले एक विभाग से दूसरे में बदल दिए गए। कुछ का कार्यकाल तो एक विभाग में एक से तीन महीने के बीच ही रहा। सिविल सर्विस बोर्ड की बीते वर्ष की रिपोर्ट में इसका जिक्र है। 

विज्ञापन


बड़ी बात यह है कि ये तबादले बोर्ड की सिफारिश पर ही पहली जनवरी 2020 से 31 दिसंबर 2020 के बीच हुए हैं। बोर्ड की रिपोर्ट पर मुख्य सचिव कार्यालय की तरफ से कार्मिक विभाग ने नियम-7 में अपनी दलील भी दी है। 


केंद्रीय कार्मिक व प्रशिक्षण विभाग के सचिव को बीते महीने भेजे पत्र में कार्मिक विभाग, हरियाणा ने कहा है कि आईएएस अफसरों को बीते एक साल में कार्यकाल पूरा करने से पहले प्रशासनिक अनिवार्यता और जनहित के मद्देनजर बदला गया। हालांकि, तबादलों पर कोई टिप्पणी करने से परहेज किया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नियम-7 में बोर्ड की सिफारिश के अनुसार तबादलों का प्रावधान
नियम-7 के तहत आईएएस के तबादले सिविल सर्विस बोर्ड की सिफारिश अनुसार ही होंगे। जिसमें मुख्य सचिव, वित्तायुक्त व सचिव कार्मिक की राय को सम्मिलित किया जाएगा। आईएएस का किसी भी पद पर कार्यकाल कम से कम दो वर्ष होना चाहिए। सीएम बोर्ड की सिफारिश को संशोधित व रद्द कराने के साथ ही बदलवा भी सकते हैं। लेकिन उन्हें इसका कारण लिखित में बताना होगा। बिना बोर्ड की सिफारिश के तबादले व नियुक्तियां सुप्रीम कोर्ट के फैसले का उल्लंघन हैं।

ये आईएएस एक महीने से एक साल के भीतर बदले 
सुनील गुलाटी, विजय वर्धन, संजीव कौशल, धनपत सिंह (अब सेवानिवृत्त) धीरा खंडेलवाल, वीएस कुंडू, आलोक निगम, देवेंद्र सिंह, एसएन राय, राजीव अरोड़ा, टीवीएसएन प्रसाद, राजा शेखर वुंडरू, अंकुर गुप्ता, अपूर्व कुमार सिंह, आनंद मोहन शरण, राजीव रंजन, वी. उमाशंकर, दीप्ति उमाशंकर, जी. अनुपमा, विनीत गर्ग, अनुराग रस्तोगी, राकेश गुप्ता, पंकज अग्रवाल, विकास गुप्ता, मोहम्मद शाईन, विजय सिंह दहिया, अजित बाला जोशी, वजीर सिंह गोयत, संजीव वर्मा, अनिता यादव, हरदीप सिंह, अमनीत पी कुमार, नितिन यादव, आशिमा बराड़, टीएल सत्यप्रकाश, भूपिंदर सिंह, ए. श्रीनिवास, शेखर विद्यार्थी, आरसी बिढान, जे गणेशन, अशोक कुमार मीणा, अंशज सिंह, रवि प्रकाश गुप्ता इत्यादि।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें