फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट गतिविधि से शहर रहेगा अभी महरूम, क्रिकेट एसोसिएशन ने कोरोना के चलते लिया फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए यूटी क्रिकेट एसोसिएशन ने एलान किया है कि अभी किसी प्रकार की क्रिकेट गतिविधि नहीं होगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि हमारे लिए सबसे पहले खिलाड़ी का स्वास्थ्य आता है। उनके स्वास्थ्य को देखते हुए हमने यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि हम नहीं चाहते कि हमारे किसी कदम से खिलाड़ियों की सेहत पर असर पड़े।
विज्ञापन

बता दें कि बीते दिनों बीसीसीआई ने देश के सभी स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के साथ वर्चुअल बैठक की थी। इसमें उन्होंने सभी से सुझाव मांगा था, कि किस प्रकार क्रिकेट को दोबारा चलाया जा सके।
पिछले वर्ष यूटीसीए को मिली थी सीधी मान्यता, हुए थे घरेलू मुकाबले
पिछले वर्ष यूटीसीए को बीसीसीआई से सीधी मान्यता मिली थी। इसके तहत शहर के सेक्टर-16 के क्रिकेट स्टेडियम में घरेलू सत्र का आगाज हुआ था। चंडीगढ़ की टीम ने पहली बार रणजी ट्राफी सहित अन्य टूर्नामेंट में शिरकत की थी। चंडीगढ़ की टीम में कई खिलाड़ी पंजाब से एनओसी लेकर खेले थे। मौजूदा समय में कोरोना के संकट को देखते हुए शहर की क्रिकेट गतिविधियों पर ब्रेक लगा दी गई है। वैसे तो बीसीसीआई के नए सीजन का आगाज सितंबर से होना था, लेकिन जैसे हालात दिख रहे हैं, उसमें तो क्रिकेट गतिविधियों को शुरू होने के लिए अभी लंबा इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें