फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने फिर दिखाया दुस्साहस

Wed, 15 Oct 2014 10:26 PM IST
पठानकोट ।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में चोरी की वारदात का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच चोरों ने एक बार फिर दुस्साहस दिखाते हुए दो और घटनाओं को अंजाम दिया । उन्होंने शहर की दो दुकानों को निशाना बनाया। इनमें एक दुकान से करीब चार लाख के तार चोरी किए गए।  उधर, पर्वों के दौर में चोरी की सिलसिलेवार घटनाओं से लोगों में रोष। उन्होंने पुलिस की सतर्कता पर सवाल उठाया है।
विज्ञापन



शहर में एक माह के अंदर चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले दिनों ही चोरों ने रेलवे रोड की एक साथ तीन दुकानों का निशाना बनाया था। हालांकि इन घटनाओं के बाद पुलिस ने सतर्कता बरतने का दावा तो किया था, लेकिन चोरों ने पुलिस की सतर्कता की पोल खोलकर रख दी है। दुकानदारों ने बुधवार को आरोप लगाया कि पुलिस घटनाओं का खुलासा कर पाने में भी नाकाम रही है।

दुकान से उड़ा ले गए मोबाइल, कैमरे में कैद हुए चोर :
शहर के एसडीएम कोर्ट के पास स्थित दुकान पर मोबाइल खरीदने आए चार लोग दुकान के मालिक को बातों में उलझा कर मोबाइल लेकर चंपत हो गए। दुकानदार को चोरी की घटना की जानकारी तब लगी जब उसने स्टॉक चेक किया। दुकान के मालिक रोहित पाल ने बताया कि मोबाइल गायब देख उन्होंने तुरंत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। उन्होंने फुटेज में देखा कि दुकान पर मोबाइल खरीदने आए चार लोगों में से एक युवक ने फोन चुराया था। रोहित पाल ने थाने में मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन


दुकान से चार लाख के तार चोरी
शहर के डल्हौजी रोड स्थित ‘सन इलेक्ट्रिकल’ नामक दुकान से मंगलवार रात चोरों ने चार लाख की कीमत के तांबे तारों पर हाथ साफ कर दिया। दुकान मालिक रणबीर सिंह ने बताया कि वह रोजाना की तरह रात को अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था। सुबह वह सैर करते हुए दुकान के आगे से गुजरा। इस दौरान उसने देखा कि दुकान का शटर टूटा पड़ा है। उन्होंने तुरंत दुकान खोला, तो देखा कि दुकान से तांबे के तार और अन्य सामान गायब थे। मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी गई है। मौके पर पंहुचे व्यापार मंडल प्रधान राजेश शर्मा ने घटना पर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन


एसएसपी ने दी सफाई
------------------
रिपोर्टर :  शहर में फिर से चोरी की घटना हुई है। पुलिस क्या कर रही है ?
एसएसपी : पुलिस जांच कर रही है, जल्द ही चोर शिकंजे में होंगे।
रिपोर्टर : पूर्व की घटनाओं का खुलासा क्यों नहीं हुआ ?
एसएसपी : केस दर्ज कर चोरों की धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है।
रिपोर्टर : पर्वों के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के क्या इंतजाम हैं ?
एसएसपी : शहर में सुरक्षा के लिए स्पेशल फोर्स तैनात की गई है। बाहर से भी पुलिस के जवान मंगवाए गए हैं।
रिपोर्टर : तंग व भीड भरे इलाकों में सुरक्षा के क्या इंतजाम हैं?
एसएसपी : ऐसे इलाकों में पीसीआर की टीमें गश्त कर रही हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें