फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा चुनाव: हिंसक घटनाओं पर एक नजर

Wed, 15 Oct 2014 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में हुए चुनाव के दौरान हिंसा की कई वारदातें सामने आईं। आइए डालते हैं इनपर एक नजर
विज्ञापन


1. हिसार के नारनौंद में कैप्टन अभिमन्यु के विधानसभा क्षेत्र में फर्जी वोटिंग को लेकर इनेलो और भाजपा के कार्यकर्ताओं में भिड़ंत। कैप्टन ने लगाया बूथ कैप्चरिंग का आरोप।

2. झज्जर जिले के बेरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी विक्रम कादियान की पिटाई। इनेलो और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पिटाई करने का आरोप।

3. मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के विधानसभा क्षेत्र गढ़ी-सांपला किलोई में कई बूथों पर फर्जी मतदान को लेकर हंगामा।

4. रोहतक के महम विधानसभा क्षेत्र में मदीना के मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग को लेकर हंगामा। आधे घंटे तक रुका रहा मतदान।

5. रोहतक शहर सीट पर कई मतदान केंद्रों पर अंतिम समय में फर्जी वोटिंग को लेकर हुआ हंगामा, सुरक्षा बलों ने जैसे-तैसे संभाला मोर्चा।

6. भिवानी के तोशाम विधानसभा सीट पर मतदान के अंतिम समय में निर्दलीय प्रत्याशी और कांग्रेस प्रत्याशी किरण चौधरी के समर्थकों में झगड़ा। पथराव की सूचना।

7. जींद में इनेलो भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, एक दर्जन कार्यकर्ता घायल।

8. आदमपुर के एक गांव में मतदान का बहिष्कार।

9. झज्जर के सिलानी गांव में मतदान का बहिष्कार।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें