फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के सरकारी स्कूलों का समय बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शिक्षा विभाग ने गर्मी को देखते हुए सरकारी स्कूलों का समय बदल दिया है। सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 18 अप्रैल से 10 अक्तूबर तक के लिए स्कूल में बदलाव किया गया है। एक पारी में चलने वाले स्कूलों में शिक्षकों के लिए समय सुबह 7.50 बजे से दोपहर 2.10 बजे तक रहेगा। वहीं विद्यार्थियों के लिए सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। सरकारी स्कूलों का नया सत्र 18 अप्रैल से शुरू हो रहा है।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशक पालिका अरोड़ा की ओर से जारी निर्देश के अनुसार दो पारियों में चलने वाले स्कूलों में 6 से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह की पारी में लगेंगी। इसमें शिक्षकों के लिए समय सुबह 7.15 बजे से दोपहर 1.35 बजे तक रहेगा। वहीं छात्रों के लिए समय सुबह 7.15 से दोपहर 12.45 बजे तक रहेगा।
पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की दोपहर की शिफ्ट में कक्षाएं चलेंगी। इसके लिए शिक्षकों का समय सुबह 11.10 बजे से शाम 5.30 बजे तक रहेगा। वहीं बच्चों के लिए समय दोपहर एक से शाम 5.30 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें