फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सिटी ब्यूटीफुल में अगले पांच दिन होगी भारी बारिश, 6 और 7 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट

विज्ञापन
सुखना लेक पर घूमने पहुंचे लोग।
विज्ञापन
सिटी ब्यूटीफुल में अगले पांच दिन होगी भारी बारिश, 6 और 7 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में आगामी पांच दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि, वीरवार को दिनभर बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं हुई। शहरवासियों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।

वीरवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा, यह भी सामान्य से एक डिग्री कम था। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश होने से तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने रविवार और सोमवार को भारी बारिश का अनुमान जताते हुए इन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, शुक्रवार और शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस मानसून सीजन में 1 जून से अब तक शहर में 293.1 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। वीरवार को उमस और पसीने ने लोगों को काफी परेशान किया। खासकर सुखना लेक, पार्कों और बाजारों में खरीदारी करने पहुंचे लोगों को उमस से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें