फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: चार किलो आइस और हेरोइन के साथ एक आरोपी काबू, सीमा पार से होती थी नशा तस्करी

Fri, 03 May 2024 09:55 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आरोपी से चार किलो आइस (मेथामफेटामाइन) और एक किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पाकिस्तान के ड्रग तस्करों ने ड्रग्स पहुंचाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया था।  
विज्ञापन
आरोपी से बरामद नशा तस्कर - फोटो : twitter @DGPPunjabPolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) टीम ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये भेजी 4 किलो आइस ड्रग (क्रिस्टल मेथामफेटामाइन) और एक किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो बॉर्डर पार पाकिस्तान के ड्रग्स तस्करों के साथ मिलकर देश में नशे की खेप मंगवाकर आगे उसे बेच रहा था।

विज्ञापन


डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपी अमृतसर जिले के गांव कक्कड़ निवासी अवतार सिंह है। काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर को विश्वसनीय सूत्रों से पता लगा कि आरोपी अवतार सिंह ने अजनाला के गांव भिंडी सैदें से नशीले पदार्थों की एक खेप बरामद की है और वह इसको छेहरटा के शेरशाह सूरी रोड स्थित हरगोबिंद एवेन्यू के पास पहुंचाने जा रहा है। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डीएसपी सीआई बलबीर सिंह के नेतृत्व में सीआई अमृतसर की पुलिस टीमों ने निर्धारित स्थान पर छापा मारा और आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से चार किलो आइस ड्रग और 1 किलो हेरोइन बरामद की। 

जांच के दौरान पता लगा है कि आरोपी अवतार पाकिस्तान आधारित नशा तस्कर के सीधे संपर्क में था। जांच से यह भी पता लगा है कि पाकिस्तान आधारित नशा तस्कर ने सरहद पार से नशीले पदार्थ की खेप पहुंचाने के लिए ड्रोन का प्रयोग किया था। पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए अगली-पिछली कड़ियों का पता लगाने के लिए आगे जांच जारी है। इस संबंध में थाना एसएसओसी अमृतसर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें