फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नई शिक्षा नीति को 2025 तक लागू करने को लेकर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
नीति को प्रभावशाली ढंग से लागू करेंगे तो भारत पुन: विश्व गुरु कहलाएगा : मूल चंद शर्मा
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति को वर्ष 2025 तक पूरे प्रदेश में लागू करने का लक्ष्य
चंडीगढ़। नई शिक्षा नीति 2020 को हरियाणा में 2025 तक लागू कराने को लेकर हरियाणा सरकार ने प्रयास तेज कर दिए हैं। इस संबंध में वीरवार को उच्चतर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा ने मंथन किया। साथ ही निर्देश दिए अधिकारी नीति को समय पर लागू करने के लिए अभी से जुट जाएं। बैठक में विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण, हरियाणा राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद के अध्यक्ष डॉ. केसी शर्मा और विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति व रजिस्ट्रार के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मूलचंद शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पहुंच, समानता, गुणवत्ता, सामर्थ्य और जवाबदेही के पांच आधार स्तंभों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। स्नातक शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, थ्री-डी मशीन, डेटा-विश्लेषण, जैव प्रौद्योगिकी आदि क्षेत्रों के समावेशन से अत्याधुनिक क्षेत्रों में भी कुशल पेशेवर तैयार होंगे और युवाओं की रोजगार क्षमता में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नई शिक्षा नीति-2020 को 30 अगस्त, 2021 से लागू करने की शुरुआत की गई थी। इसका एक लक्ष्य साल 2030 तक उच्चतर शिक्षा में लड़कियों का सकल नामांकन अनुपात 50 प्रतिशत से अधिक करना है। इस दिशा में भी हरियाणा प्रदेश काफी आगे है। हमारे यहां लड़कियों का सकल नामांकन अनुपात 32 प्रतिशत है। हम 2030 से बहुत पहले ही 50 प्रतिशत के लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें