फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान: केंद्रों पर लगने लगी बच्चों की कतार, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने ली राहत की सांस

Sat, 30 Apr 2022 11:54 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

स्कूलों में बनाए गए टीकाकरण केंद्रों पर अस्पतालों की तुलना में बेहतर परिणाम मिल रहा है। यहां बच्चे बिना झिझक टीका लगवा रहे हैं। टीका लगवाने की जल्दबाजी बच्चों पर इस कदर छाई है कि कुछ बिना नाश्ता किए भी केंद्र पर आ रहे हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में टीकाकरण के लिए लगी बच्चों की लाइन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीका अभियान में बच्चों के चरण को भी अब रफ्तार मिलने लगी है। कुछ दिनों पहले तक जिन टीकाकरण केंद्रों पर इक्का-दुक्का बच्चे टीका लगवाने जाते थे वहां अब कतार नजर आने लगी है। ज्यादातर बच्चे अपने दोस्तों के साथ तो कुछ अकेले और अपने माता-पिता के साथ आ रहे हैं। इस बदलाव से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है क्योंकि बच्चों की भागीदारी कम होने के कारण अभियान को तय समय पर पूरा करना कठिन लग रहा था। अब बच्चों के उत्साह से निराशा दूर हो गई है। स्वास्थ्यकर्मी भी दोगुने उत्साह के साथ लक्ष्य को पूरा करने में जुट गए हैं। 

विज्ञापन


स्कूलों में बनाए गए टीकाकरण केंद्रों पर अस्पतालों की तुलना में बेहतर परिणाम मिल रहा है। यहां बच्चे बिना झिझक टीका लगवा रहे हैं। टीका लगवाने की जल्दबाजी बच्चों पर इस कदर छाई है कि कुछ बिना नाश्ता किए भी केंद्र पर आ रहे हैं। स्वास्थ्यकर्मियों के पूछे जाने के बाद वे नाश्ता कर टीका लगवा रहे हैं। कोरोना के टीके से पहले डरने वाले बच्चे अब बिना डर के टीका लगवाने आ रहे हैं और इसके बाद सेल्फी लेकर उसे सोशल साइट्स पर अपडेट कर रहे हैं। बच्चों का कहना है कि पहले तो मम्मी-पापा भी टीका लगवाने से मना करते थे लेकिन अब साथ लेकर आए हैं। 

लगवाया टीका, मन में बैठा डर निकल गया

टीका लगवाने से पहले मैं थोड़ा सा जरूर डरी थी लेकिन लगवाने के बाद आत्मविश्वास बढ़ गया है। कोरोना को लेकर मन में बैठा डर निकल गया। टीका लगवाने के बाद भी संक्रमण से बचाव के मानकों का पालन करूंगी। -आरती, सेक्टर-16 

टीका लगवाने में नहीं हुई परेशानी, सुरक्षा कवच मिला 

मैं और मेरे दोस्तों ने कोरोना का टीका लगवा लिया है। अब हम भी सुरक्षा घेरे में हैं। टीका लगवाने के बाद मुझे कोई परेशानी नहीं हुई। ये बात मैं अपने उन दोस्तों को बताऊंगा जिन्होंने अब तक टीका नहीं लगवाया है ताकि वे भी सुरक्षा घेरे में आ जाए। - दीपक, सेक्टर-16 

12 से 14 साल के बच्चों को यहां लग रहा टीका

पीजीआई, जीएमसीएच-32, जीएमएसएच-16, सिविल अस्पताल- 22 और 45, मनीमाजरा, सुखना स्थित टीकाकरण केंद्र, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सेक्टर-42, जीएमएसएसएस धनास, जीएमएसएच रेजिडेंशियल कॉलोनी 2 मलोया, जीएमएसएसएस टिंबर मार्केट सेक्टर-26, जीएमएसएसएस सेक्टर-45, जीजीएमएसएसएस सेक्टर-18, सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-26, शिशु निकेतन सेक्टर- 22, केंद्रीय विद्यालय सेक्टर-31, स्नेहालय सेक्टर-39 और सेक्टर-41 स्थित सामुदायिक केंद्र।

स्वास्थ्य विभाग शिक्षा विभाग के साथ सामंजस्य स्थापित कर बच्चों के टीकाकरण को आगे बढ़ा रहा है। इसमें धर्मगुरुओं, सामाजिक संगठनों और संस्थाओं का सहयोग भी अपेक्षित है ताकि लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।  - डॉ. सुमन सिंह, निदेशक स्वास्थ्य

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें