पंजाब के पठानकोट में पतंग उड़ाते-उड़ाते एक बच्चा गर्म पानी के पतीले में जा गिरा। हादसे में बच्चे की मौत हो गई। घटना पंजाब के पठानकोट जिले की है। पठानकोट के मामून के वार्ड नंबर 10 में साढ़े पांच वर्षीय बच्चे रुद्र शर्मा सोमवार दोपहर को घर के आंगन में पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान वह अचानक सिर के बल गर्म पानी के पतीले में जा गिरा।
परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने तुरंत गर्म पानी से बच्चे को निकाला और मामून के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देख लुधियाना रेफर कर दिया। लुधियाना के डीएमसी अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बता दें कि मृतक अपनी माता-पिता की इकलौती संतान था। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।