पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव और वर्तमान मुख्य सचिव शकुंतला जाखू के पति रमिंदर जाखू ने शनिवार को विधिवत भाजपा का दामन भी थाम लिया। जाखू ने शनिवार की रात दस बजे भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस बात की पुष्टि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपने फेसबुक एकाउंट पर स्टेटस जारी कर की। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के दौरान वर्तमान और पूर्व नौकरशाहों का राज्य सरकार से बगावत का सिलसिला जारी है। इस क्रम में राज्य के चर्चित आईएएस अधिकारी कासनी ने विजयवर्गीय से मुलाकात की है।
जाखू और डेरा सच्चा सौदा के मुखिया संत राम रहीम से मुलाकात में अहम भूमिका निभाने वाले पंजाब के उद्योग मंत्री के करीबी संजय गर्ग ने ही यह अहम मुलाकात कराई है।
सूत्रों ने बताया कि करीब एक घंटे की इस मुलाकात के दौरान कासनी ने विजयवर्गीय को राज्य सरकार की कई अनियमितताओं के बारे में न केवल जानकारी दी, बल्कि अहम दस्तावेज भी मुहैया कराए।