हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘स्टाइल’ अपनाते दिखाई दे रहे हैं। प्रदेश के सभी जिलों में सीएम पब्लिक विंडो पहले ही शुरू की जा चुकी है।
रविवार को गुवाहाटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों के डीजीपी के साथ बैठक बुलाई तो इधर हरियाणा में मुख्यमंत्री की ओर से सर्कुलर जारी कर प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों और एसपी के साथ 8 दिसंबर को बैठक बुला ली गई है।
खट्टर चंडीगढ़ स्थित हरियाणा भवन में सभी एसपी और डीसी से मिलेंगे और उन्हें अपना विजन समझाएंगे। मुख्यमंत्री खट्टर की यह जिला उपायुक्तों और डीसी के साथ पहली बैठक होगी।