फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम खट्टर ने अपनाया मोदी का ‘स्टाइल’

Mon, 01 Dec 2014 03:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘स्टाइल’ अपनाते दिखाई दे रहे हैं। प्रदेश के सभी जिलों में सीएम पब्लिक विंडो पहले ही शुरू की जा चुकी है।
विज्ञापन


रविवार को गुवाहाटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों के डीजीपी के साथ बैठक बुलाई तो इधर हरियाणा में मुख्यमंत्री की ओर से सर्कुलर जारी कर प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों और एसपी के साथ 8 दिसंबर को बैठक बुला ली गई है।

खट्टर चंडीगढ़ स्थित हरियाणा भवन में सभी एसपी और डीसी से मिलेंगे और उन्हें अपना विजन समझाएंगे। मुख्यमंत्री खट्टर की यह जिला उपायुक्तों और डीसी के साथ पहली बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी-डीसी से भी उनकी राय भी जानेंगे

बैठक में मुख्यमंत्री अधिकारियों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में आ रही समस्याओं पर भी चर्चा करेंगे और एसपी-डीसी से भी उनकी राय भी जानेंगे। सभी जिलों में प्रशासन और कानून व्यवस्था को सही तरीके से चलाने की जिम्मेवारी डीसी और एसपी की ही होती है और निवासियों को भी सीधे तौर पर इन अधिकारियों के साथ ही काम होता है। मुख्यमंत्री इन अधिकारियों के साथ सीधे संवाद कर आम लोगों तक पहुंच बढ़ाना चाहते हैं।

सोमवार से बदल जाएगा प्रशासन का चेहरा
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सरकार के कार्यकाल को एक माह हो गया है। इस दौरान सरकार ने 219 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिनमे आईएएस्र, आईपीएस और एचसीएस अधिकारी शामिल हैं। 128 अधिकारियों का तबादला शनिवार को ही किया गया है। ऐसे में सोमवार को पूरे प्रदेश के प्रशासन का चेहरा बदल जाएगा। सोमवार को ही नए मुख्य सचिव पीके गुप्ता भी अपना पद के रूप में सरकार के प्रशासनिक ढांचे की बागडोर संभाल लेंगे।

आज दफ्तरों में पांच हजार कर्मचारी नहीं
प्रदेश के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में सोमवार से पांच हजार पुराने कर्मचारी नहीं दिखेंगे। इतनी बड़ी संख्या में रिटायर यह कर्मचारी अब तक जो काम देख रहे थे, उसका बोझ अन्य कार्यरत कर्मचारियों पर आ जाएगा। नई भरती होने तक मौजूदा कर्मचारियों को ही अतिरिक्त काम संभालना होगा। हरियाणा में सेवानिवृत की आयु 60 से 58 साल कर दिए जाने के कारण 30 नवंबर को पांच हजार कर्मचारी रिटायर हो गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें